नाट्य समारोह 11 जून से 13 जून तक चलेगा
लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा बहुप्रतीक्षित ‘चबूतरा थियेटर फेस्टिवल (सीजन-10)’ का भव्य आयोजन 11 जून से शुरू होने जा रहा है। गोमती नगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव कला, रंगमंच और संस्कृति के प्रेमियों के लिए एक अनूठा केंद्र बनेगा। इस वर्ष यह फेस्टिवल अपने शानदार 10वें सीजन में प्रवेश कर चुका है। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य रंगमंच के माध्यम से सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना और स्थानीय कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। यह नाट्य समारोह 11 जून से 13 जून तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से प्रतिष्ठित नाटकों का मंचन शुरू होगा। इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है । दिनांक: 11 जून से 13 जून को समय प्रतिदिन सायं 7:00 बजे प्रेक्षागृह, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर, लखनऊ में मंचन किया जाएगा। तीन दिवसीय नाटकों का मंचन कार्यक्रमो में 11 जून पर्यावरण पर केंद्रित नाटक ‘हमें नष्ट मत करो’ एवं ‘सुभागी’ का मंचन, 12 जून को हास्य-व्यंग्य से भरपूर नाटक ‘वाइफोफोबिया’ का मंचन और 13 जून को देशप्रेम और सामाजिक एकता से ओतप्रोत नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ का एकल मंचन महेश चंद्र देवा द्वारा किया जाएगा ।





