नाट्य मंचन सांयकाल 07 :05 बजे उक्त प्रेक्षागृह में मंचित किया जाएगा
लखनऊ। नगर की ख्याति प्राप्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मत्रालय, नई दिल्ली के 47वें मीटिंग के अन्तर्गत वित्तीय सहयोग से 24 को श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति की ओर से सुप्रसिद्ध नाट्य रचनाकार मानव कोल की नाट्य रचना त्रासदी का नाट्य मंचन निर्देशक तुषार बाजपेयी के कुशल निर्देशन में स्थानीय अर्न्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर लखनऊ में सांयकाल 07: 05 बजे से मंचित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 25 को सफर फाण्डेशन की ओर से सुप्रसिद्ध नाट्य रचनाकार अनवर वेग नाट्य रचना माई फस्ट इन्काउन्टर का नाट्य मंचन सांयकाल 07 :05 बजे उक्त प्रेक्षागृह में मंचित किया जाएगा। महोत्सव के अन्तिम संध्या मे 26 को आकांक्षा थिएटर की ओर से सुप्रसिद्ध मूल नाट्य रचनाकार यूजीन इओनेसको जिसका रूपांतरण श्रद्धा बोस द्वारा किया गया है। नाट्यकृति द लेसन का नाट्य मंचन नगर के सुप्रसिद्ध रंग निर्देशक तुषार बाजपेयी के निर्देशन में मचित किया जा रहा है। इस बात की जानकारी संस्था के अचला बोस, संस्थापिका /अध्यक्ष एवं सुश्री श्रद्धा बोस ने संयुक्त रूप से प्रेस को एक विज्ञप्ति द्वारा सूचित किया है।





