back to top

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

 

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेक

लखनऊ। शिव आराधना को समर्पित सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में दर्शन, पूजन, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव की गूंज के बीच दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। सावन के पहले सोमवार के लिए शिव मंदिरा में विशेष तैयारियां भी की गई थीं। शहर के शिव मंदिरों में महादेव का अलग-अलग श्रृंगार भोर से ही शुरू हो गया था।
सावन के पहले सोमवार के चलते डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भव्य सजावट की गई है। दूर से ही मंदिर की आभा देखते ही बन रही है। मनकामेश्वर मंदिर में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन का प्रबंध किया गया है। वहीं एक-एक अलग कोने से महिलाओं और पुरुषों ने महादेव का जलाभिषेक किया। चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर में भी बाबा के श्रृंगार और पूजन के लिए विशेष तैयारियां की गईं। राजेंद्र नगर के महाकाल मंदिर में सावन के सोमवार पर भोर चार बजे भस्म आरती हुई। भस्म आरती में शामिल होने के लिए दूर दराज से भी आए भक्तजन शामिल हुए। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी अलग-अलग टोलियां बाबा का विशेष श्रृंगार करने के लिए तैयार रहीं। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सावन में भक्तों की भीड़ उमड़ने के चलते दर्शन के लिए जिग जैक रेलिंग की व्यवस्था की गई है। नारियल बाहर ही तोड़ने का प्रबंध किया गया। यहां ऐतिहासिक सावन मेला भी माह भर लगा रहेगा।

शहर के छोटे-बड़े शिवालयों में उमड़े भक्त:

राजधानी में सावन के पहले सोमवार पर आस्था का सैलाब शिव मंदिरों में उमड़ पड़ा। लगभग सभी शिव मंदिरों में अल सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। बड़े मंदिरों के अलावा शहर के हर छोटे-बड़े शिव मंदिर में जमकर पूजा अर्चना हुई। भक्तों ने अलग-अलग तरीके से भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास किया। सावन के पहले सोमवार पर शहर के तमाम शिवालयों में बम भोले के गगनभेदी जयकारों के बीच बाबा की हुई। सुबह से ही रुद्राभिषेक और शृंगार का दौर शुरू हो गया। भक्तों ने फल, पुष्प, बिल्व पत्र, गंगाजल, शहद, घृत, दूध, मिष्ठान्न, भांग, धतूरा अर्पण कर भक्तों द्वारा मनोकामना पूरी करने की कामना की जाएगी। वहीं, घंटे-घड़ियालों की गूंज के बीच चालीसा, पंचाक्षरी के स्वर भी गूंजे। मंदिरों और शिवालयों के कपाट भोर से ही खुल गए थे।

यहां भी दर्शन को उमड़े श्रद्धालु:

चौक के रानी कटरा स्थित के छोटा व बड़ा शिवाला, कोनेश्वर मंदिर, आशियाना के सेक्टर.एच स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, बंगलाबाजार के श्री रामजानकी मंदिर, मौनी बाबा मंदिर व गुलाचिन मंदिर के अलावा सिद्धेश्वर मंदिर, गोमतेश्वर मंदिर व विन्ध्याचल मंदिर के अलावा शहर के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर, इंदिरानगर भूतनाथ मंदिर, महानगर के सिद्धेश्वर मंदिर, राजाजीपुरम, सआदतगंज, आलमबाग, चिनहट के अलावा बख्शी का तलाब के मां चंद्रिका देवी मंदिर के चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर, इटौंजा के रत्नेश्वर महादेव मंदिर, टीकेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही शहर के सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों पर भोर से श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन कर आरती की।

मनकामेश्वर मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतार

लखनऊ। डालीगंज के मनकामेश्वर मन्दिर मे भोर से ही लम्बी कतारें लग चुकी थी। भोर में महंत देव्या गिरि ने की आरती की, पगड़ी श्रंगार हुआ। उसके बाद दर्शन के लिए पट खोले गए। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भव्य सजावट की गई है। दूर से ही मंदिर की आभा देखते ही बन रही है। मनकामेश्वर मंदिर में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन का प्रबंध किया गया है। वहीं एक-एक अलग कोने से महिलाओं और पुरुषों ने महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिर के आसपास का इलाका बोल बम बम, ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा था। बड़ी संख्या में भक्त हाथों में लिए गंगाजल, वेल पत्र, प्रसाद लिए शिव की भक्ति में लीन थे। राजधानी के सिद्धपीठ के रूप में स्थापित मनकामेश्वर मंदिर में महंत देव्या गिरि ने भोर आरती के साथ ही कपाट खोलने के निर्देश दे दिए थे।कपाट खुलने से पहले ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं।

 

RELATED ARTICLES

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...