back to top

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का ऑपरेशन कराने आई 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गलत सर्जरी के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान अमृतपुर निवासी राधिका देवी के रूप में हुई है, जिन्हें 25 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन करने के बजाय उनकी जांघ की सर्जरी कर दी। गलत ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान 27 मार्च को उन्होंने दम तोड़ दिया।

हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना ‘नाम’ के कन्फ्यूजन की वजह से हुई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उस वक्त अस्पताल में राधिका नाम की दो मरीज भर्ती थीं। दूसरी महिला (82 वर्ष) ऑर्थोपेडिक विभाग में पैर में फ्रैक्चर के इलाज के लिए आई थीं। डॉक्टरों ने गलतफहमी में ट्यूमर पीड़ित राधिका देवी के पैर का ऑपरेशन कर दिया। जब जांघ में कोई फ्रैक्चर नहीं मिला, तो टांके लगाकर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। स्थिति बिगड़ने पर 18 मार्च को उनका दोबारा ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इस गंभीर लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक एस. एन. शंखवार ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इस चूक के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...