back to top

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया है। विद्यालय के मेधावी छात्र हार्दिक गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं विराट प्रताप सिंह 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।

अन्य प्रमुख प्रदर्शनकारियों में शौर्य सिंह ने 96.8 प्रतिशत, प्रशस्ति सिंह ने 96.6 प्रतिशत और कृष्णा, पुष्पेंद्र मौर्या व अभिजीत सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी कड़ी में हर्षिता साहू व किंजैल ने 94.8 प्रतिशत और जाह्नवी मौर्या व गौतम ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विशेष रूप से विद्यालय के 150 से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

अपनी इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय हार्दिक गुप्ता एवं अन्य छात्रों ने विद्यालय के चेयरमैन श्री पवन सिंह चौहान को दिया। छात्रों का कहना है कि प्ले ग्रुप से ही एस.आर. परिवार का हिस्सा बनने के बाद शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद् श्री पवन सिंह चौहान ने सभी मेधावी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 में द्वितीय बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों को अपने अंकों में सुधार का बेहतर अवसर मिलेगा। एस.आर. ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान ने भी छात्रों के परिश्रम और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...