back to top

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को पूर्व सदस्यों अबू हासिम खान चौधरी, मोहसिना किदवई और हरिनारायण राजभर के निधन की जानकारी दी।अबू हासिम खान चौधरी पश्चिम बंगाल के मालदा दक्षिण संसदीय क्षेत्र से 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं के सदस्य रहे। उनका गत आठ अप्रैल को कोलकाता में 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

मोहसिना किदवाई उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से छठी और मेरठ संसदीय क्षेत्र से सातवीं तथा आठवीं लोकसभा की सदस्य थीं। वह दो कार्यकाल के लिए राज्यसभा की सदस्य भी रहीं। किदवई का नौ अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर में निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। राजभर उत्तर प्रदेश के घोसी से 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे। उनका निधन 12 अप्रैल को लखनऊ में हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

बिरला ने कहा कि आशा भोसले भारतीय संगीत की सबसे बहुमुखी प्रतिभा संपन्न और लोकप्रिय आवाजों में से एक थीं। उनका भारतीय संगीत में उत्कृष्ट योगदान रहा। आशा भोसले का गत 12 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। सदन ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत पूर्व सदस्यों और आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...