back to top

समीक्षा बैठक में जनता के बीच सम्पर्क करने का दिया मंत्र

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय में महा जनसम्पर्क अभियान सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा की। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा जिलों के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है।

ऐसे में सपा, बसपा, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने झूठ, फरेब, भ्रम सहित विभिन्न षड़यंत्रों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में हमारी संगठनात्मक मजबूती तथा जनता से सम्पर्क व संवाद की सतत प्रक्रिया के साथ मोदी सरकार व योगी सरकार की उपलब्धियां विपक्षी दलों के षड़यंत्रों का मुंहतोड़ जवाब भी देंगी और भाजपा की बडी जीत का माध्यम भी बनेगी। उन्होंने कहा कि महाजनसम्पर्क अभियान प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है। अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों तथा दृढ़ इच्छा शक्ति के राजनैतिक निर्णयों के साथ प्रत्येक घर तक घर-घर सम्पर्क अभियान से दस्तक तथा विशिष्ठ जनों से सम्पर्क का कार्य करना है।

श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रमों तथा अभियानों के साथ संगठनात्मक कार्यों को मूर्त रूप देने का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करना है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि महाजनसम्पर्क अभियान के तहत 15 जुलाई तक घर-घर सम्पर्क एवं सम्पर्क से समर्थन अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का वातावरण तैयार हो रहा है और इसके साथ ही हम सभी की जिम्मेदारी भी बढ़ रही है। संगठन की मजबूत संरचनाए संगठनात्मक कार्यों में सभी का समायोजन तथा सभी के साथ समन्वय से सफलता सुनिश्चित होती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर जीत का संकल्प कार्यकतार्ओं के परिश्रम से पूर्ण होगा। प्रत्येक कार्यक्रम व अभियान की सफलता सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी आप सभी के ऊपर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण के द्वारा संगठन की विचारधारा से परिपूर्ण, अनुशासित, निष्ठावान, समर्पित तथा सेवाभावी कार्यकर्ताओं के निर्माण की सतत प्रक्रिया है। महा.जनसम्पर्क अभियान के बाद आगामी दिनों में प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...