back to top

उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध पटना में पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पटना। उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले का एक प्रमुख संदिग्ध पटना के दमरिया घाट इलाके में सोमवार देर रात को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध विकास उर्फ राजा (29) कई अन्य आपराधिक मामलों में भी वांछित था। एक अधिकारी ने बताया कि हत्या मामले की जांच कर रहे अधिकारियों की टीम गुप्त सूचना के आधार पर विकास की तलाश में देर रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर दमरिया घाट पहुंची।पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों को देखते ही उसने भागने की कोशिश की और गोलियां भी चलाई।

अधिकारियों ने जवाबी कार्वाई की जिसमें वह मारा गया।उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी को कोई चोट नहीं आई है। अधिकारी ने बताया कि मौके से एक पिस्तौल एवं कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आशंका है कि पटना में मालसलामी इलाके के निवासी विकास ने ही खेमका की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार मुहैया कराया था। पुलिस ने पहले ही उमेश राय नामक बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिस पर सुपारी देकर हत्या कराने का संदेह है। अधिकारी ने कहा कि भाड़े के हत्यारे को पटना से गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच जारी है। हम उचित समय पर और जानकारी साझा करेंगे। खेमका की शुक्रवार सुबह पटना के गांधी मैदान इलाके में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


उनके बेटे की सात साल पहले हाजीपुर में हत्या कर दी गई थी। सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) ने पुलिस की सराहना की और कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जद (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा,बिहार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है और मामले को लगभग सुलझा लिया है। भाड़े के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक अन्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। पुलिस ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा,मैं विपक्ष को बताना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री हर घटना पर नजर रखते हैं।

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले शनिवार को भी राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में पूजन दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती...

भावनाओं को कैमरे पर दिखाना बहुत मुश्किल काम है : सृष्टि सिंह

डॉ. वाणी का किरदार सृष्टि सिंह निभा रही ह ैंलखनऊ। शो यादें अपनी परतदार कहानी और दिल को छू लेने वाले रिश्तों के जरिए...

धर्म ध्वजारोहण अनुष्ठान में सपना गोयल ने दिया नियमित सुंदरकांड पाठ का संदेश

सुंदरकांड से सभी सनातनियों का जीवन बन रहा है सुंदरलखनऊ। अयोध्या जी तीर्थ के राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर धर्म...

काकोरी के भगवान पारसनाथ धाम में होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

4 से 29 जून तक होगा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया आमंत्रणलखनऊ। परम पूज्य पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर...

हिन्दी प्रेमी न्यायमूर्ति डॉ. शेखर यादव किया गया सम्मानित

बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान डॉ. अमिता दुबे कोलखनऊ। आज लखनऊ के उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में हिन्दी पत्रकारिता की 200वीं...

501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम ​सनातन महासभा द्वारा आयोजित 152वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाबलखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका...