back to top

कूटरचित दस्तावेज पर बनी फर्म ब्लैक लिस्टेड के बाद भी जान फूंकने की तैयारी

पीडब्ल्यूडी में प्रमुख अभियंता परिकल्प नियोजन से ब्लैक लिस्टेड फर्म को अधिकारी मिलीभगत से जिंदा करने में जुटे

  • आरोप है कि फर्म ने पूर्व में फर्जी कन्वर्टर का प्रमाण पत्र लगाकर कराया था पंजीकरण

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्यालय में कूटरचित दस्तावेज के आधार विगत कई वर्षों से एक ठेकेदार के द्वारा विभाग को गुमराह करते हुए कई काम किये गये और जब कूटरचित दस्तावेज से पंजीकरण कराने की सूचना विभाग को प्राप्त हुई तो उस पर पंजीकृत फर्म के खिलाफ जांच बैठायी गयी, जिसमें उसके द्वारा प्रयोग किये गये दस्तावेजों की पड़ताल करने पर वह फर्जी पाये गये। इसके बाद से विभाग के प्रमुख अभियंता परिकल्प नियोजन ने तो उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। सूत्रों के अनुसार विभाग में ब्लैकलिस्टेड फर्म के ठेकेदार अधिकारियों की मिलीभगत से अपनी फर्म में दोबारा जान फूंकने का पूरा प्रयास कर रहा है।
मामला यह है कि शालिनी दीक्षित ठेकेदार, सो.प्रो. शालिनी दीक्षित 215/2, सुशील नगर, उरई, जनपद-जालौन का लोक निर्माण विभाग में रोड साइनेज श्रेणी ‘ए’ में पंजीकरण का नवीनीकरण 22 दिसम्बर 2023 से 30 जून 2026 तक के लिए किया गया है।
इस दौरान रतन कुमार पाण्डेय स्व. अमरनाथ पाण्डेय, 50डी 45, मनकामेश्वर मन्दिर, डालीगंज, लखनऊ का शिकायती पत्र 10 सितम्बर 2024 को पीडब्ल्यूडी के मुख्यालय-2 कार्यालय में प्राप्त हुआ है, जिसमें शालिनी दीक्षित ठेकेदार, सो. प्रो. शालिनी दीक्षित, 215/2, सुशील नगर, उरई, जनपद-जालौन द्वारा रोड साइनेज श्रेणी ‘ए’ में पंजीकरण के नवीनीकरण किये जाने के सम्बन्ध में प्रस्तुत अभिलेखों में कन्वर्टर सर्टिफिकेट एवं आईएसओ प्रमाण पत्र फर्जी प्रस्तुत कर नवीनीकरण कराया गया है तथा पूर्व में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर पंजीकरण कराया गया है।
इसकी जानकारी होने के बाद विभाग के मुख्यालय -2 से 24 सितम्बर 2024 द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए फर्म के ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि जारी नोटिस तिथि से 15 दिन के अंदर अपना लिखित स्पष्टीकरण उपलब्ध करायें। यदि इस तय अवधि के अंदर स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो यह मान लिया जायेगा कि इस सम्बन्ध में आपको कुछ नहीं कहना है। साथ ही विभाग ने ताकीद किया कि इसके बाद विभाग प्रकरण में तय प्रक्रिया के तहत शासनादेशों के उल्लघन का दोषी मानते हुए पंजीकरण व नवीनीकरण को निरस्त करते हुए काली सूची व डिवार में डाल दिया जायेगा। जिसके लिए बाद कोई भी दावा मान्य नहीं होगा। इस पर फर्म के ठेकेदार ने कारण बताओ नोटिस का कोई उत्तर विभाग में प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद कार्यालय की ओर 10 अक्टूबर 2024 को दोबारा फर्म के ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस दिया गया और लिखित स्पष्टीकरण 14 अक्टूबर 2024 मांगा गया, जिस पर ठेकेदार की ओर से 16 अक्टूबर 2024 को जवाब आया उससे विभाग की ओर लगाये गये आरोप का स्पष्टीकरण नहीं दिया गया अपितु उल्टे आरोप लगाया गया। इसी बीच रतन कुमार पाण्डेय के शिकायती पत्र उल्लिखित शिकायतों की पुष्टि के लिए फर्म के ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों में कन्वर्टर सर्टिफिकेट एवं आईएसओ प्रमाण पत्र का सत्यापन कराया गया, जिसमें 4 अक्टूबर 2024 को प्राप्त आख्या में अवगत कराया गया है कि कन्वर्टर सर्टिफिकेट सम्बन्धी संस्था के द्वारा जारी नहीं किया गया है। जिससे स्पष्ट है कि फर्म के ठेकेदार द्वारा कार्यालय में फर्जी अभिलेख प्रस्तुत कर जालसाजी एवं धोखाधड़ी से रोड साइनेज श्रेणी में पंजीकरण कराया गया है। जिस पर शासनादेश में निहित प्राविधानों के तहत विचार करने के बाद शालिनी दीक्षित ठेकेदार सो.प्रो. शालिनी दीक्षित, 215/2, सुशील नगर, उरई, जनपद जालौन को ब्लैक लिस्ट/काली सूची में डाले जाने के आदेश पारित किया गया। सूत्रों के अनुसार विभाग की ओर से ठेकेदार से सम्बन्धित आशीष दीक्षित लगातार विभाग के मुख्यालय में बिना पास के प्रवेश करता है और विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव भी बनाता है। जिसको लेकर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन कार्यालय प्रमुख अभियंता/क्षेत्रीय अभियंता ने प्रमुख सचिव को भी पत्र लिखकर आपत्ति जतायी जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...