back to top

देश की बेटियां अब अनंत को चुनौतियां दे रही : आनंदीबेन पटेल

  • राज्यपाल की अध्यक्षता में गोरखपुर विवि का 8वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

  • राज्यपाल ने दी कुल 1119 छात्र और 400 छात्राओं को यूजी और पीजी की दी उपाधि व 29 शोधार्थियों को शोध उपाधि

  • मेधावी विद्यार्थियों को दिये गये 42 स्वर्ण पदक

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को मदन मोहन मालवीय विश्व विद्यालय, गोरखपुर का 8वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। उन्होंने समारोह का शुरुआत सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष कलश में जलधारा अर्पण करके जल संरक्षण के संदेश के साथ किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी उपाधि एवं पदक प्राप्त छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना के साथ सभी प्रतिभागियों को आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाए जा रहे गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपाधि ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों से कहा कि उनकी सफलताओं के पीछे अभिभावक और गुरूजनों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने संबोधन में प्राचीन भारत की समृद्ध शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों में विविध विषयों की उच्च शैक्षिक व्यवस्था की चर्चा करते हुए हाल ही भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में लगायी गयी नालंदा विश्वविद्यालय की तस्वीर पर भी चर्चा की।

इसी क्रम में राज्यपाल ने भारत द्वारा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में महिला वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां अब अनंत को चुनौतियां दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आजकल युवाओं में नवाचार की प्रवृत्ति बढ़ी है। तकनीक का सही समय पर सही उपयोग समाज को नई शक्ति देता है। युवा आज वैश्विक समस्याओं के समाधानों की जिम्मेदारी भी उठा रहे हैं। उन्होंने प्रबंधन और इंजीनियरिंग के छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम करने पर जोर दिया।

उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों में नवाचार, कौशल, सृजनात्मकता एवं स्वरोजगार की प्रवृत्ति विकसित करने, ग्रामीण समुदाय के साथ भागीदारी करने की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों को जमीनी हकीकत की जानकारी होगी और उनमें संवेदनशीलता बढ़ेगी। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि तथा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आईटीआई राजेश राय ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कुल 1119 छात्र और 400 छात्राओं को स्नातक और परास्नातक की उपाधि तथा 29 शोध विद्यार्थियों को शोध उपाधि दी। मेधावी विद्यार्थियों को 42 स्वर्ण पदक दिये गए। दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन के सामने पारिजात का पौधारोपण भी किया।

RELATED ARTICLES

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...

75 जिलों में होगा तिरंगा संगीत समारोह, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार का 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य लखनऊ,ब्यरो, वॉयस ऑफ लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस दूसरी सड़क पर गिरी, चालक-कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत

करीब 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। चंबा। जिला चंबा के उपमंडल चुराह में...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...