back to top

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मोहकमपुर निवासी सौरभ कुमार गौतम की शिकायत पर टीपी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया।

आरोप है कि चार युवकों ने मोटरसाइकिल पर बैठकर एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जिससे उस समुदाय में रोष फैलने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। भोसले ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर बृहस्पतिवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिरंजीव उर्फ चीकू (19), पवन कुमार (19), गोलू यादव (25) और वंश शर्मा (20) के रूप में हुई है। सभी आरोपी मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। भोसले ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्वाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

75 जिलों में होगा तिरंगा संगीत समारोह, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार का 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य लखनऊ,ब्यरो, वॉयस ऑफ लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित...

घुमंतू समाज को मिलेगा सम्मान और विकास का नया अधिकार: सीएम योगी

लखनऊ,ब्यूरो,वाॅयस ऑफ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घुमंतू विकास बोर्ड वर्षों से उपेक्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज को सम्मान, सुरक्षा और...

सीएम योगी बोले- युवाओं की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार होगी एकीकृत युवा नीति

युवाओं के समग्र विकास की निगरानी के लिए बने विशेषज्ञों का स्वतंत्र आयोग शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास को एकीकृत करेगी नई युवा...

आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही कांवड़ यात्रा : सीएम योगी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है, इसके शांतिपूर्ण और व्यवस्थित...

लोकसभा से टैक्स संशोधन बिल पास, UPI पर भविष्य में MDR लगाने का रास्ता साफ

नई दिल्ली। लोकसभा ने 'टैक्सेशन एंड अदर लॉज़ (अमेंडमेंट) बिल, 2026' को वॉइस वोट से पारित कर दिया। इस बिल के जरिए पेमेंट एंड...

रांची छात्र आंदोलन: अनशनकारी राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, विधानसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्रों के आंदोलन के बीच शुक्रवार को एक अनशनकारी छात्र की तबीयत अचानक...