back to top

75 जिलों में होगा तिरंगा संगीत समारोह, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार का 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य


लखनऊ,ब्यरो, वॉयस ऑफ लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष प्रदेश के सभी 75 जनपदों में तिरंगा संगीत समारोह (तिरंगा कॉन्सर्ट) आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर होने वाले इन आयोजनों का उद्देश्य राष्ट्र नायकों का सम्मान करने के साथ भावी पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

राज्य सरकार ने इस वर्ष प्रदेश के 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही तिरंगा मेला, तिरंगा संगीत समारोह और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

तिरंगा संगीत समारोह में वंदे मातरम का सामूहिक गायन, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य, स्कूलों के विद्यार्थियों, पुलिस बैंड और सेना के बैंड की संगीतमय प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा विभिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र निर्माण में वीरों के योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राजधानी लखनऊ में 1090 चौराहा, हजरतगंज, घंटाघर चौक, जनेश्वर मिश्र पार्क, एमरॉल्ड मॉल, लुलु मॉल समेत कई प्रमुख स्थानों पर तिरंगा कॉन्सर्ट प्रस्तावित हैं। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का अनिवार्य प्रसारण किया जाए। इसके अलावा जिला, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सरकार ने इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापार मंडलों, सामाजिक संगठनों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए), सरकारी कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस तथा परिवहन क्षेत्र से जुड़े संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार का कहना है कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान और देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...

घुमंतू समाज को मिलेगा सम्मान और विकास का नया अधिकार: सीएम योगी

लखनऊ,ब्यूरो,वाॅयस ऑफ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घुमंतू विकास बोर्ड वर्षों से उपेक्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज को सम्मान, सुरक्षा और...

सीएम योगी बोले- युवाओं की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार होगी एकीकृत युवा नीति

युवाओं के समग्र विकास की निगरानी के लिए बने विशेषज्ञों का स्वतंत्र आयोग शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास को एकीकृत करेगी नई युवा...

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...

घुमंतू समाज को मिलेगा सम्मान और विकास का नया अधिकार: सीएम योगी

लखनऊ,ब्यूरो,वाॅयस ऑफ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घुमंतू विकास बोर्ड वर्षों से उपेक्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज को सम्मान, सुरक्षा और...

सीएम योगी बोले- युवाओं की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार होगी एकीकृत युवा नीति

युवाओं के समग्र विकास की निगरानी के लिए बने विशेषज्ञों का स्वतंत्र आयोग शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास को एकीकृत करेगी नई युवा...

आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही कांवड़ यात्रा : सीएम योगी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है, इसके शांतिपूर्ण और व्यवस्थित...

लोकसभा से टैक्स संशोधन बिल पास, UPI पर भविष्य में MDR लगाने का रास्ता साफ

नई दिल्ली। लोकसभा ने 'टैक्सेशन एंड अदर लॉज़ (अमेंडमेंट) बिल, 2026' को वॉइस वोट से पारित कर दिया। इस बिल के जरिए पेमेंट एंड...

रांची छात्र आंदोलन: अनशनकारी राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, विधानसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्रों के आंदोलन के बीच शुक्रवार को एक अनशनकारी छात्र की तबीयत अचानक...