back to top

घुमंतू समाज को मिलेगा सम्मान और विकास का नया अधिकार: सीएम योगी

लखनऊ,ब्यूरो,वाॅयस ऑफ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घुमंतू विकास बोर्ड वर्षों से उपेक्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज को सम्मान, सुरक्षा और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि अब घुमंतू समाज को दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेंगी और सरकार उन्हें सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

घुमंतू विकास बोर्ड के गठन की घोषणा पर आयोजित विमुक्त एवं घुमंतू समाज के अभिनंदन एवं आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को सरकार अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है। इसी सोच के अनुरूप घुमंतू विकास बोर्ड उपेक्षित समाज के उत्थान का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1871 के क्रिमिनल ट्राइब एक्ट के तहत अंग्रेजों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनेक घुमंतू समुदायों को अपराधी घोषित कर दिया था।

स्वतंत्र भारत में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने इस अन्यायपूर्ण कानून को समाप्त कर इन समुदायों को सम्मान दिलाया, लेकिन लंबे समय तक इनके समग्र विकास के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार इन समुदायों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोग का गठन हुआ और उत्तर प्रदेश में भी उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष घुमंतू समाज के सम्मेलन में बोर्ड गठन की मांग उठाई गई थी, जिस पर उन्होंने घोषणा की थी। अब बोर्ड के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और इसमें विभिन्न विमुक्त एवं घुमंतू समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि उनकी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंच सकें और उनके समाधान के लिए प्रभावी योजनाएं बनाई जा सकें।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने वनटांगिया, मुसहर, थारू, गौड़, चेरो, बुक्सा, कोल और सहरिया सहित अनेक वंचित समुदायों को राशन कार्ड, आवास, आयुष्मान भारत कार्ड, नि:शुल्क बिजली व गैस कनेक्शन, पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उपेक्षित समाज के महापुरुषों और वीरांगनाओं को भी उचित सम्मान दे रही है। निषादराज गुह्य की प्रतिमा, महाराजा सुहेलदेव विजय स्मारक, जनजातीय संग्रहालय, विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज सहित कई परियोजनाएं इसी दिशा में स्थापित की गई हैं।

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि घुमंतू विकास बोर्ड विभिन्न विभागों की योजनाओं को विमुक्त एवं घुमंतू समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि अब यह समाज “घुमंतू” से “टिकंतू” बनने की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि लोगों को आवास, बिजली, आजीविका और सम्मानजनक जीवन के अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम में सपेरा समाज ने पारंपरिक बीन वादन के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विमुक्त एवं घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों ने घुमंतू विकास बोर्ड को समाज के सम्मान और समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...

75 जिलों में होगा तिरंगा संगीत समारोह, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार का 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य लखनऊ,ब्यरो, वॉयस ऑफ लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित...

सीएम योगी बोले- युवाओं की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार होगी एकीकृत युवा नीति

युवाओं के समग्र विकास की निगरानी के लिए बने विशेषज्ञों का स्वतंत्र आयोग शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास को एकीकृत करेगी नई युवा...

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...

75 जिलों में होगा तिरंगा संगीत समारोह, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार का 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य लखनऊ,ब्यरो, वॉयस ऑफ लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित...

सीएम योगी बोले- युवाओं की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार होगी एकीकृत युवा नीति

युवाओं के समग्र विकास की निगरानी के लिए बने विशेषज्ञों का स्वतंत्र आयोग शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास को एकीकृत करेगी नई युवा...

आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही कांवड़ यात्रा : सीएम योगी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है, इसके शांतिपूर्ण और व्यवस्थित...

लोकसभा से टैक्स संशोधन बिल पास, UPI पर भविष्य में MDR लगाने का रास्ता साफ

नई दिल्ली। लोकसभा ने 'टैक्सेशन एंड अदर लॉज़ (अमेंडमेंट) बिल, 2026' को वॉइस वोट से पारित कर दिया। इस बिल के जरिए पेमेंट एंड...

रांची छात्र आंदोलन: अनशनकारी राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, विधानसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्रों के आंदोलन के बीच शुक्रवार को एक अनशनकारी छात्र की तबीयत अचानक...