back to top

हमलावर आक्रामक था लेकिन उसने गहनों को हाथ नहीं लगाया, करीना ने पुलिस को बताया

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी एवं अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पुलिस को बताया है कि मुंबई में उनके घर में घुसने वाला हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया था लेकिन उसने वहां रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के खान दंपति के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई घटना के सिलसिले में करीना के बयान दर्ज किए हैं।

12वीं मंजिल पर रहता है खान परिवार

एक हमलावर ने सतगुरु शरण बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित खान (54) के अपार्टमेंट में घुसकर उनपर पर हमला कर दिया था। हमलावर ने अभिनेता की गर्दन सहित कई जगहों पर चाकू से वार किए थे। खान को लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी की गई। अधिकारी ने बताया कि करीना ने अपने बयान में कहा कि सैफ के साथ हाथापाई के दौरान हमलावर बहुत आक्रामक हो गया था और उसने सैफ पर कई बार चाकू से वार किया। हालांकि, उसने खुले में रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया।

पुलिस ने करीना का दर्ज किया बयान

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभी खान के बयान दर्ज नहीं किए हैं। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद करीना की बहन एवं अभिनेत्री करिश्मा कपूर उन्हें खार स्थित उनके घर ले गईं। हमलावर के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने 30 से अधिक टीम गठित की हैं। हमलावर घटना के 48 घंटे बाद भी फरार है।

यह भी पढ़े : अगर AAP सत्ता में लौटी तो किराएदारों को बिजली और पानी मुफ्त मिलेगा, केजरीवाल ने किया बड़ा एलान

RELATED ARTICLES

लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य से मिलले भईया हमार’ का मुहूर्त

अगले महीने से लखनऊ और आसपास के इलाकों में होगी शुरूशादी के बाद पहली बार शूटिंग करेंगी यामिनी सिंहलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक और...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

राष्ट्रीय एकता और ‘फिट इंडिया’ का संदेश देगी ‘एकता दौड़’ 28 को

'फिट इंडिया' अभियान की भावना को बढ़ावा देना हैलखनऊ। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के पावन उपलक्ष्य में श्री सत्य...

नाटक ‘सारा जहां है हमारा’ ने जीता दर्शकों का दिल

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' का हुआ भव्य समापनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल सीजन-10' का...

जैन आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी को यूपी सरकार ने दिया ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा

काकोरी के भगवान पार्श्वनाथ धाम में 24 से 29 जून तक आयोजित होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सवजैन समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभारलखनऊ।...

पुरुषोत्तम माह में नाम जप, दान, हरिकीर्तन से मिलता है सौ गुना फल : सपना गोयल

श्री परमानंद हरि हर मंदिर में हुआ अनुष्ठान लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में देवा...

बंगाल की लोकचित्र परंपरा से रूबरू हो रहे प्रतिभागी

दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। शनिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में बंगाल की प्रसिद्ध लोकचित्र परंपरा...