back to top

राष्ट्रीय एकता और ‘फिट इंडिया’ का संदेश देगी ‘एकता दौड़’ 28 को

‘फिट इंडिया’ अभियान की भावना को बढ़ावा देना है
लखनऊ। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के पावन उपलक्ष्य में श्री सत्य साई सेवा संगठन, लखनऊ की ओर से रविवार, 28 जून 2026 को एक भव्य एकता दौड़ (यूनिटी रन) का आयोजन किया जा रहा है। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक भाईचारा, साम्प्रदायिक सद्भाव और ‘फिट इंडिया’ अभियान की भावना को बढ़ावा देना है। इस गौरवमयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एफबी सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। संगठन के जिला अध्यक्ष श्री अजय कपूर ने बताया कि यह दौड़ पूरी तरह निशुल्क है। इस दौड़में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी नागरिक (चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, लिंग या व्यवसाय से हो) भाग ले सकता है। प्रतिभागी अपनी क्षमतानुसार 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर दौड़ या 10 किलोमीटर दौड़ में भाग ले सकते हैं। दौड़ का आयोजन दिनांक: 28 जून 2026 (रविवार) को ठीक सुबह 5:30 बजे सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल, लखनऊ (फूड वैली के प्रवेश द्वार के सामने, 1090 चौराहे के निकट) होगा। इच्छुक प्रतिभागी संगठन के आधिकारिक लिंक पर अपना मुफ्त रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को संगठन की ओर से कार्यक्रम की विशेष टी-शर्ट, बीआईबी नंबर, स्मृति पदक (मेडल), सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं स्नैक्स व किट निशुल्क दी जाएगी। प्रतिभागी अपना बीआईबी नंबर लखनऊ के डेकाथलॉन (लुलु मॉल, लखनऊ), डेकाथलॉन (विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ) और सीतल एंड कंपनी स्पोर्ट्स शॉप (हजरतगंज, लखनऊ) केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं। जिला अध्यक्ष श्री अजय कपूर ने लखनऊ के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, इस ‘एकता दौड़’ का मूल उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच राष्ट्रीय अखंडता और भाईचारे का संदेश पहुंचाना है। यह आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और भगवान सत्य साई बाबा द्वारा सिखाए गए नि:स्वार्थ सेवा व आपसी सम्मान के मूल्यों को मजबूत करेगा। संगठन ने सभी शहरवासियों से इस अनूठी पहल का हिस्सा बनने और समाज में एकता के बंधनों को सुदृढ़ करने का हार्दिक आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

नाटक ‘सारा जहां है हमारा’ ने जीता दर्शकों का दिल

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' का हुआ भव्य समापनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल सीजन-10' का...

जैन आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी को यूपी सरकार ने दिया ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा

काकोरी के भगवान पार्श्वनाथ धाम में 24 से 29 जून तक आयोजित होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सवजैन समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभारलखनऊ।...

बंगाल की लोकचित्र परंपरा से रूबरू हो रहे प्रतिभागी

दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। शनिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में बंगाल की प्रसिद्ध लोकचित्र परंपरा...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

नाटक ‘सारा जहां है हमारा’ ने जीता दर्शकों का दिल

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' का हुआ भव्य समापनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल सीजन-10' का...

जैन आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी को यूपी सरकार ने दिया ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा

काकोरी के भगवान पार्श्वनाथ धाम में 24 से 29 जून तक आयोजित होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सवजैन समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभारलखनऊ।...

पुरुषोत्तम माह में नाम जप, दान, हरिकीर्तन से मिलता है सौ गुना फल : सपना गोयल

श्री परमानंद हरि हर मंदिर में हुआ अनुष्ठान लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में देवा...

बंगाल की लोकचित्र परंपरा से रूबरू हो रहे प्रतिभागी

दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। शनिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में बंगाल की प्रसिद्ध लोकचित्र परंपरा...

लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य से मिलले भईया हमार’ का मुहूर्त

अगले महीने से लखनऊ और आसपास के इलाकों में होगी शुरूशादी के बाद पहली बार शूटिंग करेंगी यामिनी सिंहलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक और...