back to top

जैन आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी को यूपी सरकार ने दिया ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा

काकोरी के भगवान पार्श्वनाथ धाम में 24 से 29 जून तक आयोजित होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव
जैन समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
लखनऊ। जैन समाज की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जैन धर्म के पट्टाचार्य शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज को ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा प्रदान किया है। सरकार के इस निर्णय से संपूर्ण जैन समाज में हर्ष का माहौल है। जैन समाज के प्रमुख प्रतिनिधि श्री विशाल जैन एवं श्री बृजेश जैन ‘बंटी’ ने संयुक्त रूप से बताया कि आचार्यश्री के साथ सदैव हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं संतों का विशाल संघ गतिमान रहता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने यह गरिमामयी सुविधा प्रदान की है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए सकल जैन समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी
विशाल जैन ने बताया कि आचार्यश्री के पावन सानिध्य में लखनऊ के काकोरी स्थित ‘भगवान पार्श्वनाथ धाम’ में आगामी 24 जून से 29 जून 2026 तक ‘श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा विश्व शांति महायज्ञ एवं महामस्तकाभिषेक’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक महामहोत्सव में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। मुख्य संयोजक बृजेश जैन ‘बंटी’ ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव हेतु आचार्यश्री ससंघ उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। इटावा आगमन पर स्थानीय जैन समाज एवं श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे तथा मंगलाचरण के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लखनऊ से डालीगंज जैन समाज के अध्यक्ष विकास जैन मनोज जैन अंकित प्रांशु अनंतअंशुल जैन हेल्पलाइन साहित अनेक श्रावक उपस्थित रहे। अध्यक्ष संजीव जैन, महामंत्री संदीप जैन, जागेश जैन, रितेश जैन सहित अनेक गणमान्य श्रावक सभी ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय का हृदय से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रीय एकता और ‘फिट इंडिया’ का संदेश देगी ‘एकता दौड़’ 28 को

'फिट इंडिया' अभियान की भावना को बढ़ावा देना हैलखनऊ। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के पावन उपलक्ष्य में श्री सत्य...

नाटक ‘सारा जहां है हमारा’ ने जीता दर्शकों का दिल

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' का हुआ भव्य समापनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल सीजन-10' का...

बंगाल की लोकचित्र परंपरा से रूबरू हो रहे प्रतिभागी

दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। शनिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में बंगाल की प्रसिद्ध लोकचित्र परंपरा...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

राष्ट्रीय एकता और ‘फिट इंडिया’ का संदेश देगी ‘एकता दौड़’ 28 को

'फिट इंडिया' अभियान की भावना को बढ़ावा देना हैलखनऊ। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के पावन उपलक्ष्य में श्री सत्य...

नाटक ‘सारा जहां है हमारा’ ने जीता दर्शकों का दिल

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' का हुआ भव्य समापनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल सीजन-10' का...

पुरुषोत्तम माह में नाम जप, दान, हरिकीर्तन से मिलता है सौ गुना फल : सपना गोयल

श्री परमानंद हरि हर मंदिर में हुआ अनुष्ठान लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में देवा...

बंगाल की लोकचित्र परंपरा से रूबरू हो रहे प्रतिभागी

दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। शनिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में बंगाल की प्रसिद्ध लोकचित्र परंपरा...

लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य से मिलले भईया हमार’ का मुहूर्त

अगले महीने से लखनऊ और आसपास के इलाकों में होगी शुरूशादी के बाद पहली बार शूटिंग करेंगी यामिनी सिंहलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक और...