back to top

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

  • कहा जाता है ‘गांव की बेटी सबकी बेटी’ ‘गांव की बहन सबकी बहन’, हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया।
  • अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश देते हैं, अपने चेले चपाटों को कह दीजिए कि अपनी भाषा का संयम करें।

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं पिछले दिनों देख रहा था, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी। जैसे मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें FIR दर्ज करवाओ। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। बेटी-बेटी होती है और हम तो उस संस्कार में पले हैं, जहाँ कहा जाता है ‘गांव की बेटी सबकी बेटी’ ‘गांव की बहन सबकी बहन’, हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया।

लेकिन अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश देते हैं, अपने चेले चपाटों को कह दीजिए कि अपनी भाषा का संयम करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले के आजमगढ़ को याद कीजिए जो अपनी पहचान के लिए मोहताज था। तब यहां न विश्वविद्यालय था, न पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था, न एयरपोर्ट ठीक ढंग से काम कर पा रहा था।

न हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय था, तब आजमगढ़ की साड़ी को भी कोई मंच नहीं मिल पा रहा था और मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी के लिए भी कोई स्थान नहीं था… आज ब्लैक पॉटरी से जुड़ा कारिगर मुझसे मिला और बहुत खुश होकर उसने मुझसे कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई है, हमारा कारोबार कई गुना बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, समाजवादी पार्टी के नेता हों या कांग्रेस पार्टी के नेता, खासकर अखिलेश यादव अपनी संभावित हार को लेकर ‘फेस सेविंग’ के लिए इस प्रकार की बयानबाजी करते हैं। जब विपक्ष जीतता है तो उन्हें लगता है कि निर्वाचन आयोग अच्छा काम कर रहा है।

जब वे हारते हैं तो वह अपनी फेस सेविंग के लिए वे इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं…पश्चिम बंगाल की आम जनता ने जिस प्रकार से भाजपा को अपना भारी बहुमत दिया है, उसके बाद तृणमूल कांग्रेस का जो हाल वहां की जनता ने किया है, एक-एक पश्चिम बंगाल का निवासी ये मानता है कि तृणमूल कांग्रेस की कटमनी और गुंडागर्दी ने पश्चिम बंगाल के आम लोगों का जीवन दुभर कर दिया था और वही हाल समाजवादी पार्टी का प्रदेश में था। जब-जब वे सत्ता में रहे उन्होंने आम व्यक्ति का जीना दुभर किया था… उनकी हार सुनिश्चित है। प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार में तीसरी बार आ रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...