back to top

सुनील बंसल ने चुनाव में हारी सीटों को जीतने का दिया मंत्र

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रवास योजना बैठक शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में संपन्न हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रदेश के मैनपुरी, श्रावस्ती, लालगंज, अम्बेडकरनगर तथा रायबरेली संसदीय क्षेत्रों की लोकसभा प्रवास योजना के तहत समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक में मैनपुरी, श्रावस्ती, लालगंज, अम्बेडकरनगर तथा रायबरेली संसदीय क्षेत्रो के लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा विस्तारकों सहित लोकसभा प्रवास योजना की प्रदेश टोली के सदस्य सम्मिलित हुए।

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बैठक में कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में जिन लोकसभा सीटों पर सफलता नहीं मिल सकी, ऐसी सीटों पर विशेष कार्ययोजना तैयार करते हुए काम करना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर विजय की रणनीति बनाकर काम करना है। प्रत्येक विधानसभा में अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है तथा आयुष्मान कार्ड बनाने में लोगों का सहयोग करना है।

बूथ स्तर पर युवा, किसान, महिलाओं तथा लाभार्थियों से सम्पर्क व संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाएं तथा नीतियां पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट तथा टीमवर्क हमें लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक होगा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए कार्य तथा कार्यक्रम का निर्धारण हमारी योजना का हिस्सा होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम के साथ हम सभी को मिलकर काम करना होगा।

कार्यकर्ता सभी अभियान को बनाये सफल : भूपेन्द्र चौधरी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के एक साथ लामबंद होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश का वातावरण भाजपा के अनुकूल है। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों के कार्य, कार्यकर्ताओं का परिश्रम, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति से भाजपा प्रदेश में 80 सीटें जीतने का लक्ष्य पूर्ण करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ता अपने परिश्रम से प्रत्येक कार्यक्रम व अभियान को सफल बनाकर फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को पूर्ण करने में जुटे हुए है।

धर्मपाल सिंह ने सशक्त बूथ संरचना पर दिया बल

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बैठक में सशक्त बूथ की संरचना को जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि हमारी प्रत्येक कार्ययोजना में सम्पर्क, संवाद, समन्वय तथा सक्रियता से प्रत्येक परिणाम भाजपा के अनुकूल होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से सेवा पखवाड़ा शुरू हुआ है। सेवा पखवाड़ा के तहत आयुष्मान भव कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग का काम पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता कर रहे है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान, बूथ विजय का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है और बूथ की मजबूत इकाई से निश्चित विजय का खाका तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा 24 सितम्बर को मन की बात तथा 25 सितम्बर को प. दीनदयाल उपाध्याय जयंती का कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित होगा। आगामी दिनों में समस्त सामाजिक व राजनैतिक बिन्दुओं पर विधानसभा तथा बूथ स्तर पर तैयार कार्ययोजना पर पार्टी कार्य करेगी। बैठक में लोकसभा प्रवास योजना के केंद्रीय सदस्य आशीष सूद, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे। कलस्टर इंचार्ज मुकुट बिहारी वर्मा ने संचालन किया।

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

बंगाल चुनाव: भाजपा का दावा, कुमारगंज से पार्टी के उम्मीदवार के साथ तृणमूल समर्थकों ने मारपीट की

कुमारगंज (पश्चिम बंगाल)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरानकुमारगंज...

मोहिनी एकादशी व्रत 27 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैलखनऊ। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।...

सीता नवमी का व्रत 25 को, मंदिरों में होगी विशेष पूजा

सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम जहां देवी सीता का प्राकट्य हुआ थालखनऊ। हिंदू धर्म में वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को...

हॉरर-कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’

16 साल बाद जब यह जोड़ी इसी जॉनर में दोबारा साथ आईलखनऊ। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वो आइकॉनिक जुगलबंदी है, जिसने सुपरहिट...

गुरु का अपने ही नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2026 में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण...

सुबह निकली बाबा की पालकी, साईं भजनों से सजी शाम

श्री साईं बाबा का स्थापना दिवसोत्सव पर पालकी, भजन संध्या व भंडारे का आयोजनलखनऊ। कुर्सी रोड, गौराबाग स्थित श्री साईं मंदिर का 16वां स्थापना...

कथक संस्थान में स्वस्थ महिला विकसित राष्ट्र पर संवाद

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि चतुवेर्दी रहींलखनऊ। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 23 अप्रैल...