back to top

प्लास्टिक कचरा निस्तारण कार्ययोजना न देने पर राज्यों को भरना पड़ सकता है एक करोड़ रुपए का हर्जाना

नई दिल्ली। प्लास्टिक कचरे के व्यवस्थित निस्तारण की कार्ययोजना केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को जमा नहीं करने पर करीब 25 राज्य सरकारों को एक-एक करोड़ रुपए का पर्यावरण हर्जाना भरना पड़ सकता है।

कार्ययोजना जमा करने की राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा तय 30 अप्रैल की समयसीमा निकल चुकी है। एनजीटी के आदेश के अनुसार राज्यों को सीपीसीबी को 30 अप्रैल तक कार्ययोजना जमा करनी थी।

ऐसा नहीं होने पर उन्हें एक करोड़ रुपए प्रति माह की दर से हर्जाना भरना होगा। इस मामले में राज्यों के खिलाफ कानूनी रुख अख्तियार करने वाले सीपीसीबी के पूर्व अतिरिक्त निदेशक एस के निगम ने बातचीत में कहा, राज्यों ने हमारे आदेश का पालन नहीं किया, इसलिए हम एनजीटी गए।

अब वे एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं तो उन्हें इसका हर्जाना भरना होगा। सजा में केवल जुर्माना नहीं, बल्कि कुछ मामलों में कैद भी शामिल है। निगम ने कहा कि प्लास्टिक और ठोस कचरा प्रबंधन के मामले में हालात बहुत खराब हैं तथा राज्य इन्हें प्राथमिकता नहीं देते।

उन्होंने कहा, हालत बहुत खराब है। नगर निगमों की प्राथमिकताओं की सूची में कचरा प्रबंधन अंतिम है। सीपीसीबी अब एनजीटी को आदेश का पालन नहीं होने के बारे में बताएगा और राज्यों को इस चूक के लिए भारी राशि जमा करनी होगी।

RELATED ARTICLES

 जेपीएनआईसी को निजी कंपनी/कंसोर्टियम को 35 वर्ष के लिए लीज पर देगा एलडीए

ओपन बिड के माध्यम से वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स के कंसोर्टियम का हुआ चयनलखनऊ। नौ साल से जांच से घिरे सपा सरकार...

हरिद्वार तक 10,761 करोड़ से विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने...

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने रद्द की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 2 दिन पहले ही अभ्यर्थियों तक पहुँच गए सवाल 

मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगा है। जिसके बाद एमपीएससी ने मार्च में हुई स्क्रीनिंग...

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी आग, 16 नवजातों में से 15 की मौत, एक सुरक्षित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से दिल...

CM योगी बोले- छह महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी ढंग से बिना भेदभाव सरकारी...

कंपनी ने हटाया विज्ञापन…कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर क्यों बढ़ा बवाल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही में मॉडर्न ज्वेलरी ब्रांड का रक्षाबंधन विज्ञापन पर विरोध की आवाज उठने के बाद ये ऐड वापस...