back to top

सपा की ओर से उठी जातीय जनगणना की मांग

लखनऊ। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को आशियाना लखनऊ में जातीय जनगणना की मांग पुरजोर ढंग से उठाई गई। संगोष्ठी में सामाजिक न्याय के प्रति भाजपा सरकार के द्वेषपूर्ण रवैये की निंदा करते हुए कहा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पीडीए और इण्डिया मिलकर भाजपा के एनडीए को परास्त कर लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करेगी।

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ राजपाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निदेर्शानुसार हमारी सरकार से मांग है कि वह जातीय जनगणना कराए। जातीय जनगणना से सभी को बराबरी का हक और सम्मान मिल जाएगा। समाजवादी पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती आ रही है। यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। डॉ कश्यप ने कहा कि भाजपा राज में किसान, नौजवान, महिलाएं,बच्चियां कोई भी सुरक्षित नहीं है।

प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य की सेवाएं चरमरा गई है। विकास कार्य ठप्प है। भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ लखनऊ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा सीएल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामकृष्ण गुप्ता आदि की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...