back to top

नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर से लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं की बस पर हमला, कई यात्री घायल

महाराजगंज । काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर से लौट रही भारतीय श्रद्धालुओं की बस पर नेपाल में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान हमला हो गया। बस चालक के अनुसार, घटना 9 सितंबर को भारत-नेपाल सीमा के पास सोनौली के नजदीक हुई, जब प्रदर्शनकारियों ने बस पर पत्थरबाजी की। इस घटना में कई यात्री, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे, घायल हो गए।

बताया गया कि बस में कुल 49 भारतीय यात्री सवार थे। पत्थरबाजी से बस की खिड़कियां टूट गईं और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने घायलों को काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बाकी यात्रियों को भारतीय दूतावास की मदद से नेपाल सरकार द्वारा विशेष विमान से भारत वापस भेजा गया।

बस चालक रामू निषाद ने सोनौली में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हम पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी अचानक भीड़ ने हमारी बस को घेर लिया और हमला कर दिया। बस में महिलाएं और बुजुर्ग यात्री भी थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों को इसकी परवाह नहीं थी।”

उधर, नेपाल में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे Gen Z समूह ने संसद भंग करने और संविधान में संशोधन की मांग की है ताकि जनता की इच्छा को उसमें शामिल किया जा सके। अब तक इस आंदोलन में मृतकों की संख्या 34 पहुंच गई है। समूह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विचार रखे, जबकि इसके कुछ प्रतिनिधि राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल से मुलाकात कर मौजूदा राजनीतिक संकट का हल तलाशने में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

ज्येष्ठ एकदंत संकष्टी चतुर्थी कल, 2 शुभ योग में में होगी बप्पा की पूजा

वैदिक पंचांग के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर शिव योग पूरे दिन बन रहा हैलखनऊ। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश जी...

गाजे-बाजे के साथ हुआ आचार्य श्री का डालीगंज आगमन

गोमती नगर जैन मंदिर में पंचकल्याणक पात्रों का सम्मान और तीर्थ संरक्षण पर मंथन लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में रविवार को आगामी पारस धाम...

सोमनाथ यात्रा के सफल आयोजन पर कल भंडारा

रवाना होकर बीते 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंची थीलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा आगामी मंगलवार...

बुक अ ट्रीट ने संवाद के साथ साहित्य और सामुदायिक जुड़ाव के साथ मनाई वर्षगांठ

आधिकारिक वेबसाइट —का शुभारंभ किया गयालखनऊ। आज के समय में जब सार्थक संवाद कम होते जा रहे हैं, पढ़ने वालों का समुदाय एक सुरक्षित...

साधु-संतों ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाली पदयात्रा

पुरोहित बोर्ड के गठन की मांग-यह यात्रा 'साधु बाबा स्थान' से सुंदरकांड के पाठ के साथ आरंभ हुई-पांच दिनों तक जारी रहेगी यात्रा, विभिन्न...

आकांक्षा थियेटर आर्ट्स का तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 25 से

60 दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से तैयार की गयीलखनऊ। नगर की ख्याति प्राप्त नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति...