back to top

बुक अ ट्रीट ने संवाद के साथ साहित्य और सामुदायिक जुड़ाव के साथ मनाई वर्षगांठ

आधिकारिक वेबसाइट —का शुभारंभ किया गया
लखनऊ। आज के समय में जब सार्थक संवाद कम होते जा रहे हैं, पढ़ने वालों का समुदाय एक सुरक्षित और गैर-आलोचनात्मक मंच के रूप में उभर रहा है, जहाँ लोग खुलकर अपने विचार साझा कर सकते हैं, सीख सकते हैं और अपने आप को विकसित कर सकते हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए बुक अ ट्रीट ने लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में अपनी तीसरी वर्षगांठ एक गरिमामय और विचारोत्तेजक कार्यक्रम के रूप में मनाई। शिल्पा गुप्ता द्वारा स्थापित बुक अ ट्रीट की शुरूआत पढ़ने की आदत को बनाए रखने के एक सरल प्रयास के रूप में हुई थी, जो आज एक सशक्त मंच बन चुका है—जहाँ संवाद, आत्म-विकास और सामूहिक सीख को बढ़ावा दिया जाता है।
इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में आधिकारिक वेबसाइट —का शुभारंभ किया गया, जिसके माध्यम से सदस्य अपने विचारों और अनुभवों को वैश्विक स्तर पर साझा कर सकेंगे। यह मंच लोगों को यह भी दिखाता है कि बुक अ ट्रीट की चचार्एँ और मासिक बैठकों में किस स्तर का विचार-विमर्श और गहराई होती है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था पुस्तक स्ट्रैप्स कोएलिशन एंड पावर गेम्स के विषय पर विस्तार से संवाद हुआ, जिसे पुस्तक की लेखिका सुनीता एरन ने प्रस्तुत किया। एरन ने जाति, वर्ग और सांप्रदायिक राजनीति की विभिन्न परतों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सार को उजागर किया है। कांशी राम, कल्याण सिंह, मुलायम सिंह यादव,मायावती, अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ जैसे कुछ नेताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस चर्चा का संचालन बीना कृष्णा ने अत्यंत रोचक, बुद्धिमत्तापूर्ण और प्रभावशाली शैली में किया, जिसने पूरे सत्र को जीवंत बना दिया।
डॉ उर्वशी साहनी ने कार्यक्रम को और समृद्ध किया।जिनके तीन दशकों से अधिक के सामाजिक और शैक्षिक कार्यों ने दर्शकों को गहराई से प्रेरित किया।
इस पूरे आयोजन का संचालन मास्टर आॅफ सेरेमनी गरिमा त्रिपाठी एवं मितुषी नेगी द्वारा अत्यंत सहजता और प्रभावशीलता के साथ किया गया, जिसने कार्यक्रम को सुचारु और आकर्षक बनाए रखा। बुक अ ट्रीट की मूल भावना के अनुरूप यह आयोजन केवल एक साहित्यिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि विचारों, अनुभवों और जुड़ाव का एक जीवंत मंच बना, जहाँ सदस्य-प्रस्तुतियों के माध्यम से इसकी मासिक बैठकों की झलक भी देखने को मिली। इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए शिल्पा गुप्ता ने कहा, बुक अ ट्रीट सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है—यह सोचने, व्यक्त करने और साथ मिलकर आगे बढ़ने की एक यात्रा है। तीन वर्षों की इस यात्रा के साथ बुक अ ट्रीट ने यह सिद्ध किया है कि संवाद, सीख और मानवीय जुड़ाव की शक्ति से सशक्त समुदायों का निर्माण संभव है।

RELATED ARTICLES

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...