back to top

सोमनाथ यात्रा के सफल आयोजन पर कल भंडारा

रवाना होकर बीते 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंची थी
लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा आगामी मंगलवार 5 मई को दोपहर 1:30 बजे से भव्य और दिव्य भंडारे का आयोजन, इंदिरा नगर लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास स्थित प्रतिष्ठित शिवशक्ति शनिदेव मंदिर पर किया जा रहा है।
सपना गोयल ने रविवार 3 मई को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व महा तीर्थयात्रा में प्रदेश के 1008 श्रद्धालुओं को शामिल करने का महा संकल्प सफलता के साथ पूरा किया गया है। इस यात्रा में सत्य सनातन नारी शक्ति को भी शामिल होने का जो सौभाग्य प्रदान किया गया वह अत्यंत दिव्य और सुखद रहा। यह भंडारा इस सफल आयोजन के अवसर पर ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार 5 मई 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर यात्रा में प्रतिभागी रही मातृशक्तियां भी शामिल होंगी।
सपना गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 19 अप्रैल 2026 को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत किया था। इस यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश से 1008 चयनित श्रद्धालुओं को बाबा सोमनाथ के दर्शन करवाना था। यह यात्रा 21 अप्रैल की सुबह 6 बजे, सोमनाथ स्टेशन पहुंची थी। इस क्रम में 24 अप्रैल को वहां से वापसी के लिए ट्रेन रवाना होकर बीते 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंची थी।
सपना गोयल का एकमात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, भारत एक बार पुन: विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो। भारत उत्थान के इस महा उद्देश्य की पूर्ति हेतु ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, करवाया जा रहा है। इस क्रम में सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में रविवार 23 जून 2024 को पावन तीर्थ नैमिषारण्य में भव्य सामूहिक सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन करवाया गया था। इसमें चालीस बसों के माध्यम से पांच हजार महिलाओं को इस अनुष्ठान में शामिल करवाया गया था। इसके उपरांत सपना गोयल की अगुवाई में बिना किसी सरकारी मदद के रात-दिन की यात्रा करके उत्तर प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में बड़े स्तर पर सुंदरकांड महायज्ञ सम्पन्न करवाए जा चुके हैं। इस महा तीर्थाटन अभियान के अंतर्गत सपना गोयल के नेतृत्व में उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर, प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर परिसर एवं कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगा जी घाट परिसर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

भजन गायक जय पांडे ‘कोकिल’ के सुमधुर भजनों ने समां बांधा

गंगा आरती के साथ सम्पन्न हुआ दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव अंतरराष्ट्रीय भजन गायक जय पांडे 'कोकिल' और तबला वादक श्रीप्रकाश पांडे ने आयोजन...

उत्कृष्ट कार्य के लिये युवा हुए सम्मानित

रोट्रैक्ट क्लब की 42वां सम्मेलन व अवार्ड समारोहमाही ने किया अभिषेक, सूर्यांश व विशाखा को पुरस्कृतलखनऊ। रोट्रैक्ट क्लब की यहां एक होटल में चली...

देश और समाज के विभिन्न सरोकार गीत संग्रह ‘सारे गीत तुम्हारे’ में समाहित है : अशोक अज्ञानी

गीत संग्रह 'सारे गीत तुम्हारे' का लोकार्पणलखनऊ। प्रांजल पब्लिकेशन्स के तत्वावधान में आज हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में रायबरेली के युवा गीतकार सौरभ...

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...