back to top

गाजे-बाजे के साथ हुआ आचार्य श्री का डालीगंज आगमन

गोमती नगर जैन मंदिर में पंचकल्याणक पात्रों का सम्मान और तीर्थ संरक्षण पर मंथन

लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में रविवार को आगामी पारस धाम (काकोरी) पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्य पात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह महोत्सव पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में 24 जून से 29 जून तक आयोजित होगा, जहाँ भगवान आदिनाथ की 21 फीट ऊँची प्रतिमा की प्रतिष्ठा की जाएगी। श्री 1008 चंद्रप्रभु जैन सेवा संस्थान (गोमती नगर) एवं प्रतिष्ठा महोत्सव समिति (काकोरी) द्वारा मुख्य पात्रों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में माता-पिता: रिषभ जैन, सौधर्म इंद्र: विशाल जैन, कुबेर: रोहित जैन, ईशान इंद्र: अरिंजय जैन इसके साथ ही डॉ. सारांश, अम्बरीष जैन, अनीता सुधीर जैन, आलोक, पीयूष और संजय जैन सहित अन्य पात्रों का अभिनंदन किया गया। इसी अवसर पर भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंबू प्रसाद जैन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में देशभर में जैन तीर्थों एवं मंदिरों पर हो रहे अतिक्रमण और उनके संरक्षण पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में उत्तरांचल अध्यक्ष जवाहरलाल जैन, पूर्व डीजीपी अरविंद जैन, मीनू जैन, शरद जैन (सांध्य महालक्ष्मी), डॉ. जीवन प्रकाश के अलावा गोमती नगर मंदिर की ओर से मंत्री आलोक जैन, संदीप, विनय कपूर, सुकांत, रचित, विशाल, आदीश और संजीव जैन मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए
लखनऊ। आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज ससंघ का सहादतगंज से पद विहार कर डालीगंज जैन मंदिर आगमन हुआ। महावीर पार्क से शुरू हुए भव्य जुलूस में बैंड-बाजों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रवचन के दौरान आचार्य श्री ने अहिंसा और शाकाहार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विकास जैन द्वारा पाद-प्रक्षाल एवं विशाल जैन द्वारा शास्त्र भेंट किया गया। महामंत्री रीतेश जैन ने बताया कि आयोजन में संजीव जैन, सुबोध जैन, वीर कुमार, मनोज जैन और पारस जैन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ एकदंत संकष्टी चतुर्थी कल, 2 शुभ योग में में होगी बप्पा की पूजा

वैदिक पंचांग के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर शिव योग पूरे दिन बन रहा हैलखनऊ। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश जी...

पहले बड़ा मंगल पर करें 5 उपाय, बजरंगबली बनाएंगे हर काम

पहले और अंतिम बुढ़वा मंगल का विशेष धार्मिक महत्व होता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का खास महत्व होता है। इस माह में...

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

ज्येष्ठ एकदंत संकष्टी चतुर्थी कल, 2 शुभ योग में में होगी बप्पा की पूजा

वैदिक पंचांग के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर शिव योग पूरे दिन बन रहा हैलखनऊ। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश जी...

सोमनाथ यात्रा के सफल आयोजन पर कल भंडारा

रवाना होकर बीते 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंची थीलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा आगामी मंगलवार...

बुक अ ट्रीट ने संवाद के साथ साहित्य और सामुदायिक जुड़ाव के साथ मनाई वर्षगांठ

आधिकारिक वेबसाइट —का शुभारंभ किया गयालखनऊ। आज के समय में जब सार्थक संवाद कम होते जा रहे हैं, पढ़ने वालों का समुदाय एक सुरक्षित...

साधु-संतों ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाली पदयात्रा

पुरोहित बोर्ड के गठन की मांग-यह यात्रा 'साधु बाबा स्थान' से सुंदरकांड के पाठ के साथ आरंभ हुई-पांच दिनों तक जारी रहेगी यात्रा, विभिन्न...

आकांक्षा थियेटर आर्ट्स का तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 25 से

60 दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से तैयार की गयीलखनऊ। नगर की ख्याति प्राप्त नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति...

पहले बड़ा मंगल पर करें 5 उपाय, बजरंगबली बनाएंगे हर काम

पहले और अंतिम बुढ़वा मंगल का विशेष धार्मिक महत्व होता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का खास महत्व होता है। इस माह में...