back to top

पहले बड़ा मंगल पर करें 5 उपाय, बजरंगबली बनाएंगे हर काम

पहले और अंतिम बुढ़वा मंगल का विशेष धार्मिक महत्व होता है
लखनऊ। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का खास महत्व होता है। इस माह में आने वाले हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस बार अधिकमास का दुर्लभ संयोग बनने की वजह से 4 या 5 की बजाय पूरे 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जो अपने आप में बेहद खास हैं। इनमें पहले और अंतिम बुढ़वा मंगल का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस साल ज्येष्ठ माह की शुरूआत 2 मई से होकर 29 जून तक रहेगी। वहीं, पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल 5 मई 2026 को पड़ रहा है। इस दिन भक्त बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कोई सुंदरकांड करता है, तो कोई हनुमान चालीसा का पाठ। आज हम ऐसे ही कुछ खास उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से कई तरह के दुख खत्म हो जाते हैं। चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

बड़ा मंगल पर करें ये उपाय
कर्ज से मुक्ति के लिए
अगर आप चाहते हैं कि हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहें और उनकी कृपा से कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल जाए, तो इसके लिए आप ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में बैठकर रामरक्षास्त्रोत का पाठ करें। चूंकि हनुमान जी प्रभु राम के परम भक्त हैं, इसलिए राम नाम के जाप से वे बहुत जल्दी प्रसन्न होकर आर्थिक तंगी दूर करते हैं।

करियर में सफलता
अगर करियर में मेहनत के बावजूद भी परिणाम नहीं मिल रहे हैं, तो हनुमान जी के चरणों में मीठा पान अर्पित करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पान चढ़ाना कार्य सिद्धि और सफलता का प्रतीक होता है। यह उपाय करने से करियर में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं और प्रगति के रास्ते खुलते हैं।

इन चीजों का करें दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास में जल दान और हनुमान उपासना का फल अनंत गुना बढ़ जाता है। चूंकि हनुमान जी ‘संकटमोचन’ हैं, इसलिए इस महीने में किए गए विशेष उपाय फलदायी होते हैं और बड़े से बड़े संकट को टाल देते हैं।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए
मानसिक शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए हनुमान जी को इत्र तथा केवड़े की माला अर्पित करना लाभकारी माना जाता है। साथ ही, इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करना भी विशेष रूप से शुभ फल देने वाला होता है।

विवाह या मांगलिक दोष
यदि विवाह में देरी हो रही हो या मांगलिक दोष की समस्या हो, तो बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करना शुभ माना जाता है। यह उपाय वैवाहिक जीवन की परेशानियों और मनमुटाव को दूर करने में भी सहायक होता है।

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ एकदंत संकष्टी चतुर्थी कल, 2 शुभ योग में में होगी बप्पा की पूजा

वैदिक पंचांग के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर शिव योग पूरे दिन बन रहा हैलखनऊ। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश जी...

गाजे-बाजे के साथ हुआ आचार्य श्री का डालीगंज आगमन

गोमती नगर जैन मंदिर में पंचकल्याणक पात्रों का सम्मान और तीर्थ संरक्षण पर मंथन लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में रविवार को आगामी पारस धाम...

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

ज्येष्ठ एकदंत संकष्टी चतुर्थी कल, 2 शुभ योग में में होगी बप्पा की पूजा

वैदिक पंचांग के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर शिव योग पूरे दिन बन रहा हैलखनऊ। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश जी...

गाजे-बाजे के साथ हुआ आचार्य श्री का डालीगंज आगमन

गोमती नगर जैन मंदिर में पंचकल्याणक पात्रों का सम्मान और तीर्थ संरक्षण पर मंथन लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में रविवार को आगामी पारस धाम...

सोमनाथ यात्रा के सफल आयोजन पर कल भंडारा

रवाना होकर बीते 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंची थीलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा आगामी मंगलवार...

बुक अ ट्रीट ने संवाद के साथ साहित्य और सामुदायिक जुड़ाव के साथ मनाई वर्षगांठ

आधिकारिक वेबसाइट —का शुभारंभ किया गयालखनऊ। आज के समय में जब सार्थक संवाद कम होते जा रहे हैं, पढ़ने वालों का समुदाय एक सुरक्षित...

साधु-संतों ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाली पदयात्रा

पुरोहित बोर्ड के गठन की मांग-यह यात्रा 'साधु बाबा स्थान' से सुंदरकांड के पाठ के साथ आरंभ हुई-पांच दिनों तक जारी रहेगी यात्रा, विभिन्न...

आकांक्षा थियेटर आर्ट्स का तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 25 से

60 दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से तैयार की गयीलखनऊ। नगर की ख्याति प्राप्त नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति...