back to top

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 993 रुपये की वृद्धि हुई।पश्चिम एशिया में संघर्ष से वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि के कारण यह लगातार तीसरी मासिक बढ़ोतरी है।

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली 19 किलोग्राम की वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत दिल्ली में अब रिकॉर्ड 3,071.5 रुपये हो गई है, जो पहले 2,078.50 रुपये थी।

एलपीजी की कीमतों में आखिरी बढ़ोतरी एक अप्रैल को 195.50 रुपये प्रति सिलेंडर की हुई थी। इससे पहले एक मार्च को 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की वृद्धि हुई थी। तीन बार की बढ़ोतरी में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में 1,303 रुपये की वृद्धि हुई है।

घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एलपीजी की कीमतों में आखिरी बार सात मार्च को 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है।

सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अंतरराष्ट्रीय मानकों और विनिमय दर के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ और एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने से तेल की वैश्विक कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पिछले साल मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी के बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं; दिल्ली में वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे चेन्नई और मुंबई

चेन्नई। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में...

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई। वाहन...

भारत को लेकर बेहद उत्साहित, एप्पल को बड़ी वृद्धि की उम्मीद: टिम कुक

न्यूयॉर्क । एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के...

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों से अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली। विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली जारी रखते हुए अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये (करीब 6.5 अरब डॉलर) की...