back to top

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई। वाहन विनिर्माता कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले महीने घरेलू यात्री वाहन बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 56,331 इकाई रही जो अप्रैल 2025 में 52,330 इकाई थी।

घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहन बिक्री 23,427 इकाई दर्ज की गई। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (मोटर वाहन विभाग) नलिनीकांत गोल्लागंटा ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरूआत अप्रैल में सकारात्मक रुख के साथ की है। ट्रैक्टर की बिक्री अप्रैल में 21 प्रतिशत बढ़कर 48,411 इकाई हो गई, जो अप्रैल 2025 में 40,054 इकाई थी। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अप्रैल में 46,404 इकाई रही जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 38,516 इकाई थी।

एमएंडएम के कृषि उपकरण व्यवसाय के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि इस प्रदर्शन के आकलन के समय गौर करने वाली बात यह है कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि अप्रैल में नहीं थे जबकि पिछले वर्ष नवरात्रि के सात दिन अप्रैल में थे। कंपनी के अनुसार, अप्रैल महीने में ट्रैक्टर निर्यात 30 प्रतिशत बढ़कर 2,007 इकाई हो गया जो अप्रैल 2025 में।,538 इकाई था।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे चेन्नई और मुंबई

चेन्नई। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में...

भारत को लेकर बेहद उत्साहित, एप्पल को बड़ी वृद्धि की उम्मीद: टिम कुक

न्यूयॉर्क । एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के...

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों से अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली। विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली जारी रखते हुए अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये (करीब 6.5 अरब डॉलर) की...