back to top

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों से अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली। विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली जारी रखते हुए अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये (करीब 6.5 अरब डॉलर) की निकासी की। भू-राजनीतिक तनाव का बढ़ना और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण जोखिम लेने की क्षमता का प्रभावित होना इसकी मुख्य वजह रही।

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, इस ताजा निकासी के साथ 2026 के पहले चार महीनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की कुल निकासी 1.92 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है जो समूचे 2025 में दर्ज 1.66 लाख करोड़ रुपये की निकासी से भी अधिक है। वर्ष 2026 में फरवरी को छोड़कर सभी महीनों में एफपीआई शुद्ध विक्रेता रहे। जनवरी में 35,962 करोड़ रुपये की निकासी हुई जबकि फरवरी में 22,615 करोड़ रुपये का निवेश आया जो 17 महीनों में सबसे अधिक मासिक निवेश था। मार्च में हालांकि रुख अचानक बदला और रिकॉर्ड 1.17 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई जो अप्रैल में भी 60,847 करोड़ रुपये की निकासी के साथ जारी रही। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निरंतर बिकवाली वैश्विक आर्थिक दबावों और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों का परिणाम है।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के प्रमुख प्रबंधक (शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि अप्रैल की शुरूआत में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई को लेकर चिंताएं फिर बढ़ गर्इं। इससे ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीदें कम हुर्इं और वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल ऊंचे बने रहे, जिसका असर भारत सहित उभरते बाजारों पर पड़ा।

एंजेल वन में वरिष्ठ विश्लेषक (फंडामेंटल) वाकर जावेद खान ने अप्रैल की निकासी को अमेरिका-ईरान तनाव के कारण जोखिम से बचने की सामान्य प्रतिक्रिया करार दिया। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने, रुपये के कमजोर होने और महंगाई व चालू खाता घाटे की चिंताओं के कारण निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ है। खान ने कहा कि यदि ईरान में युद्धविराम कायम रहता है और डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आता है तो विदेशी निवेश फिर से स्थिर हो सकता है। उन्होंने हालांकि आगाह किया दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव या अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल 4.5 प्रतिशत से ऊपर जाने जैसी स्थितियां फिर से बिकवाली को बढ़ा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री अप्रैल में 17 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की अप्रैल में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 51,902 इकाई हो गई। कंपनी ने...

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवंटित 16.78 लाख रुपये गबन करने के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए जारी 16.78...

महिलाओं के लिए 33 % आरक्षण का शासकीय संकल्प छत्तीसगढ़ विस में पारित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बृहस्पतिवार को एक शासकीय संकल्प पारित कर दिया गया, जिसमें परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकसभा और सभी...

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...