back to top

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवंटित 16.78 लाख रुपये गबन करने के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए जारी 16.78 लाख रुपये गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि कॉलेज प्रबंधक फरार है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने वर्ष 2021-22 में केपीएस इंटर कॉलेज, डोडापुर तिल्यानी को 285 पंजीकृत छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए 16,78,500 रुपये जारी किए थे।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विभाग ने वर्ष 2025 में जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि फर्जी छात्रों को छात्रवृत्ति का आवेदक दिखाया गया।जिलाधिकारी के अनुसार, जांच में यह भी पता चला कि कथित छात्रों के लिए दिए गए मोबाइल नंबर फर्जी थे और कॉलेज के रिकॉर्ड में दर्ज छात्र वास्तव में अन्य संस्थानों में पढ़ रहे थे।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान शिक्षकों के बयानों से स्पष्ट हुआ कि कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण से संबंधित कोई अभिलेख नहीं मिला।जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के एक सहायक लिपिक की तहरीर पर 20 जुलाई 2025 को बेवर थाने में प्राचार्य शशिभूषण सिंह और प्रबंधक प्रियांशु प्रताप सिंह के खिलाफ 285 अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति राशि के गबन का मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात प्राचार्य को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार प्रबंधक की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...