भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजन
लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के अन्तर्गत गुरुवार अपराह्न 3 बजे राय उमानाथबली प्रेक्षागृह में विश्वविद्यालय के एलुमनी तुषार सहाय एवं श्री शुभम भारती द्वारा तबला युगलबंदी की प्रस्तुति की गयी जिसमें हारमोनियम बादक श्री आरिफ खान ने संगत की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. मांडवी सिंह, कुलपति एवं विशिष्ट अतिथि डा. सृष्टि धवन कुलसचिव भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय रही।
भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त सम्मानित विभागाध्यक्ष डा.सृष्टि माथुर डा.मनोज मिश्रा डा.ज्ञानेन्द्र बाजपेई एवं डा.रुचि खरे के साथ कार्यकारिणी के सदस्य रमा अरुण त्रिवेदी, डा. मीरा दीक्षित ,डा.हेम चंद्र पालीवाल, आलोक कुमार पांडेय एवं डॉ पूनम श्रीवास्तव सहित भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के समस्त सम्मानित आजीवन सदस्य एवं संगीत प्रेमी उपस्थित हुए आज के कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एसोसिएशन द्वारा विगत वर्ष के क्रिया_कलापों की लघु स्मारिका का विमोचन एवम समस्त आजीवन सदस्य गणों को परिचय पत्र से अलंकृत करना रहा। आज की अद्भुत जुगलबंदी ताल (16 मात्रा) तीनताल बनारस घराने की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव गिरीश चंद्र बहुगुणा ने किया तथा समापन अध्यक्षा डा.सीमा भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।





