back to top

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इससे आम लोगों के लिए भोजन और भी महंगा हो जाएगा।

शुक्रवार को वाणिज्यिक एलपीजी के दाम में 993 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई, जो अब तक की सबसे तेज वृद्धि मानी जा रही है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कीमतों में इजाफा हुआ है। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में आई तेजी से जुड़ी है।

नई दरों के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक सिलेंडर अब 3,071.5 रुपये में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 2,078.50 रुपये थी। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। यह बात वही समझता है जो खुद खरीदकर खाता है, वह नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है।

उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार को कीमत बढ़ानी ही थी तो सीधे 1000 रुपये बढ़ा देती। उन्होंने सवाल किया “1000 में मात्र 7 रुपये कम करके भाजपा किस पर एहसान कर रही है?सपा प्रमुख ने यह भी पूछा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी और मंदी पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों ने बृहस्पतिवार को एक दिवसीय विशेष सत्र में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में कथित रूप से पारित न होने देने के लिए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया था।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे चेन्नई और मुंबई

चेन्नई। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में...

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई। वाहन...

भारत को लेकर बेहद उत्साहित, एप्पल को बड़ी वृद्धि की उम्मीद: टिम कुक

न्यूयॉर्क । एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के...

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों से अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली। विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली जारी रखते हुए अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये (करीब 6.5 अरब डॉलर) की...