back to top

दिल्ली के गोविंदपुरी में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर मां-बेटे को मारा

नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली बुधवार को दो अलग-अलग डबल मर्डर की घटनाओं से दहल उठी। रोहिणी और गोविंदपुरी में हुई इन वारदातों में कुल चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल है।

गोविंदपुरी के गली नंबर 10 में देर रात मां और उसके 13 वर्षीय बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस को रात करीब 1:11 बजे PCR कॉल मिली। जब घर के मुखिया विष्णु साहू लौटे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। अंदर पहुंचने पर पत्नी शारदा साहू (38) और बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा था। दोनों के शरीर पर चाकू के कई घाव मिले हैं।

प्रारंभिक जांच में लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके से कैश और ज्वेलरी गायब पाई गई है। पुलिस ने क्राइम टीम और FSL विशेषज्ञों के साथ साक्ष्य जुटाए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 309(6) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

वहीं, रोहिणी के अमन विहार इलाके में भी बुधवार शाम दो नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह हमला दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया था। इस घटना में एक अन्य नाबालिग घायल हुआ है। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से।,211 महिलाओं सहित 5,794 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार तड़के अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...