back to top

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजन
लखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति अंजुमन ए अवध का मंचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पवन सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद उपस्थित रहे । विशिष्ट अतिथि डा. कुमकुम धर, तरूण राज, दीपक रंजन रहे। पदमश्री डा. योगेश प्रवीण द्वारा लिखित कथक नृत्य नाटिका का नृत्य निर्देशन डा. आकांक्षा श्रीवास्तव एव नाट्य रूपान्तरण एवं निर्देशन दीपक मिश्रा सार्थक द्वारा किया गया। सह निर्देशन सोम गांगुली का था। प्रस्तुति में सोम गांगुली ने शहर-ए-लखनऊ की भूमिका निभाई तथा नृत्यांगनाओं की भूमिका में सिमरन कश्यप, आरोहिणी चौधरी, अनामिका यादव, श्रेया अग्रहरी, अंकिता मौर्या, आकांक्षा वर्मा, सताक्षी शुक्ला रही। संगीत निर्देशन एवं गायन श्री बृजेन्द्र नाथ श्रीवस्तव का था। तबला एवं पढ़न्त पंडित विकास मिश्रा, सितार नीरज मिश्रा, सारंगी मनीष मिश्रा तथा गायन सुश्री अंजली पाटिल का था। प्रकाश व्यवस्था गोपाल सिन्हा एवं मनीष सैनी, संचालन छाया शुक्ला, प्रतीक मेहरा, मंच संरचना मधुबाबा, प्रस्तुति सहयोग अनुमन मिश्रा एवं ईशा मिश्रा तथा प्रस्तुति नियन्त्रण सुनील विश्वकर्मा का था। अंजुमन-ए-अवध में लखनऊ की नजाकत, नफासत, गंगा जमुनी तहजीब को कथक की अनेक विधाओं के जरिये पेश किया गया जिसमें एक तरफ सावन, बसन्त, होली की बहार थी तो दूसरी तरफ मुजरे, तराने, गजल, कव्वाली का नूर भी मंजरनशी था।

RELATED ARTICLES

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

भोजपुरी स्टार पवन सिंह रियलिटी शो राइज एंड फॉल में आयेंगे नजर

पवन सिंह की जोड़ी टीवी की सीता शिव्या पठानिया के साथ जमेगीलखनऊ। भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आनेवाले सुपरस्टार पवन सिंह अब अपना...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...

भोजपुरी स्टार पवन सिंह रियलिटी शो राइज एंड फॉल में आयेंगे नजर

पवन सिंह की जोड़ी टीवी की सीता शिव्या पठानिया के साथ जमेगीलखनऊ। भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आनेवाले सुपरस्टार पवन सिंह अब अपना...