back to top

भोजपुरी स्टार पवन सिंह रियलिटी शो राइज एंड फॉल में आयेंगे नजर

पवन सिंह की जोड़ी टीवी की सीता शिव्या पठानिया के साथ जमेगी
लखनऊ। भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आनेवाले सुपरस्टार पवन सिंह अब अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उन्हें एक बॉलीवुड फिल्म मिली है। फिल्म में पवन सिंह की जोड़ी टीवी की सीता शिव्या पठानिया के साथ जमेगी। पवन सिंह जिस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं उसका नाम है सिर्फ आपके। पवन सिंह रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आए थे। अब वो बॉलीवुड फिल्म सिर्फ आपके में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। अब फिल्ममेकर्स फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट और प्लॉट से अभी पर्दा नहीं उठा है। फैंस को बेसब्री से फिल्म का इंतजार है क्योंकि उनके फेवरेट पवन सिंह पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में एक्टिंग करते नजर आएंगे। शिव्या पठानिया की बात करें तो वो हिंदी टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। शिव्या पठानिया कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने टीवी पर माता सीता का किरदार भी निभाया है। शिव्या ‘हमसफर्स’ (आरजू नौशीन खान), ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ (सांची आर्यन सेठिया), ‘दिल ढूंढता है’ (रावी), ‘राधाकृष्ण’ (राधा), ‘बाल शिव – महादेव की अंधेरी गाथा’ (देवी पार्वती), ‘राम सिया के लव कुश’ (सीता) और ‘लक्ष्मी नारायण – सुख समर्थ संतुलन’ (भार्गवी) जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा शिव्या ‘रब से मांगूं क्या’ नाम की म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।टीवी शोज में एक्टिंग के साथ-साथ शिव्या इस वक्त अमेजन एमएक्स प्लेयर का एक रियलिटी शो स्पेक्टरा: एक रिश्ता साझेदारी का होस्ट कर रही हैं। शो को होस्ट करने कतो लेकर कुछ दिन पहले शिव्या ने कहा मैं खुशकिस्मत हूं कि एक ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हूं जो दर्शकों के साथ जुड़े हैं, लेकिन स्पेक्ट्रा अलग लगता है। मैं कॉम्पटीशन को गाइड नहीं कर रही हूं; मैं लोगों की जर्नी देख रही हूं। इसमें बोलने से ज्यादा सुनना है। ये शो अटेंशन खींचने की कोशिश नहीं करता है। ये आपको थोड़ा ठहरने का, महसूस करने का और लोगों से जुड़ने का मौका देता है। कोई ड्रामा नहीं, कोई लड़ाई नहीं, बस कुछ ऐसा जो सही है।

RELATED ARTICLES

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...