back to top

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

  • मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत
  • जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान
  • मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय, भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिला गौरव : ए.के. शर्मा

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जनपद शाहजहांपुर की नगर पालिका परिषद जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत कस्बा/नगर जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर “परशुरामपुरी” किए जाने संबंधी मंत्रीपरिषद के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं मंत्रीपरिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश की जनता की भावनाओं, जनप्रतिनिधियों की मांग तथा हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप है। इससे भगवान परशुराम से जुड़े ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को नई पहचान मिलेगी।शर्मा ने कहा कि यह सर्वविदित है कि शाहजहांपुर स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली तथा महर्षि जमदग्नि की तपोस्थली का नाम मुगल शासनकाल में जलालाबाद कर दिया गया था। लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की यह मांग रही कि इस पवित्र स्थल का नाम भगवान परशुराम के नाम पर “परशुरामपुरी” रखा जाए। अब मंत्रीपरिषद के निर्णय से करोड़ों श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों की भावना का सम्मान हुआ है।

उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग के प्रस्ताव पर भारत सरकार द्वारा अनापत्ति प्रदान किए जाने तथा माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रीपरिषद द्वारा इसे स्वीकृति दिए जाने से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक मजबूती मिलेगी। यह निर्णय हमारी प्राचीन परंपराओं, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक है।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर ऐसे निर्णय ले रही है, जो प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और जनभावनाओं को सम्मान देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...