back to top

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया जेल से रिहा

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ मारपीट के मामले में जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया रविवार दोपहर नोएडा की लुक्सर जेल से रिहा हो गए। नगर मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र मिश्रा ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

रविवार दोपहर अनुराग भदौरिया जेल से बाहर निकले

जमानत के कागज लेकर सपा के नेता ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल पहुंचे। इन लोगों ने जेल प्रशासन को जमानत के कागज उपलब्ध कराएं। उसके बाद रविवार दोपहर अनुराग भदौरिया जेल से बाहर निकले। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि सेक्टर 16 ए स्थित चैनल में बहस के दौरान शनिवार को भाजपा प्रवक्ता ने सपा प्रवक्ता के ऊपर हमला किया था। लेकिन सत्ता के दबाव में भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ कोई कार्वाई नहीं हुई जबकि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर आनन-फानन में देर रात जेल भेज दिया।

समाजवादी पार्टी के लोग इस मामले को सड़क से लेकर संसद तक उठाएंगे

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग इस मामले को सड़क से लेकर संसद तक उठाएंगे। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, भाजपा सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ हो रहा है। हम अपने कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। सपा सांसद ने कहा कि पुलिस सत्ता के दबाव में एकतरफा कार्वाई कर रही है । गौरतलब है कि हाल ही में अनेक राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार दोपहर सेक्टर 16 ए में स्थित एक चैनल में लाइव डिबेट चल रही थी।

इस डिबेट में भाजपा की तरफ से गौरव भाटिया

इस डिबेट में भाजपा की तरफ से गौरव भाटिया अपनी पार्टी का पक्ष रख रहे थे, जबकि समाजवादी पार्टी की तरफ से अनुराग भदौरिया अपनी पार्टी का पक्ष रख रहे थे। बहस के दौरान दोनों में तीखी झड़प हो गई तथा देखते ही देखते दोनों में धक्का-मुक्की हो गई। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता ने थाना सेक्टर 20 में सपा प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं सपा प्रवक्ता ने भी भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सपा प्रवक्ता को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया था।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...