back to top

सैफ अली खान हमला मामला : मुंबई पुलिस आरोपी की मदद से जोड़ सकती है घटना के तार

मुंबई। मुंबई पुलिस फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर उन पर हमले की आपराधिक घटना का नाट्य रूपांतरण कर सकती है, जहां एक हमलावर ने अभिनेता पर कई बार चाकू से वार किया था। इस मामले के आरोपी 30 वर्षीय बांग्लादेशी व्यक्ति को रविवार सुबह पड़ोसी ठाणे शहर से गिरफ्तार किया गया। यहां की एक अदालत ने आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अधिकारी के अनुसार, पुलिस अपनी जांच के तहत शहजाद को सतगुरु शरण बिल्डिंग में खान के घर ले जा सकती है और अपराध स्थल पर घटना का नाट्य रूपांतरण कर सकती है। पुलिस ने कहा था कि शहजाद 15 जनवरी की देर रात अभिनेता के अपार्टमेंट में चोरी के इरादे से घुसा था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह इमारत की सातवीं-आठवीं मंजिल पर सीढ़ियों से चढ़ा। इसी इमारत में 12वीं मंजिल पर खान और उनकी अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर खान अपने बच्चों और घरेलू कर्मचारियों के साथ रहते हैं।

एक अधिकारी ने पहले बताया था, वह (आरोपी) इमारत के डक्ट वाले क्षेत्र में घुसा, वहां से एक पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर चढ़ा और बाथरूम की खिड़की से अभिनेता के फ्लैट में घुस गया। फिर वह बाथरूम से बाहर आया, जहां अभिनेता के कर्मचारियों ने उसे देखा, जिसके बाद सिलसिलेवार घटनाएं हुर्इं और अंत में चाकू से हमला किया गया। अभिनेता (54) पर कई बार चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद पास के लीलावती अस्पताल में उनकी पांच घंटे सर्जरी हुई।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य से मिलले भईया हमार’ का मुहूर्त

अगले महीने से लखनऊ और आसपास के इलाकों में होगी शुरूशादी के बाद पहली बार शूटिंग करेंगी यामिनी सिंहलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक और...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

राष्ट्रीय एकता और ‘फिट इंडिया’ का संदेश देगी ‘एकता दौड़’ 28 को

'फिट इंडिया' अभियान की भावना को बढ़ावा देना हैलखनऊ। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के पावन उपलक्ष्य में श्री सत्य...

नाटक ‘सारा जहां है हमारा’ ने जीता दर्शकों का दिल

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' का हुआ भव्य समापनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल सीजन-10' का...

जैन आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी को यूपी सरकार ने दिया ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा

काकोरी के भगवान पार्श्वनाथ धाम में 24 से 29 जून तक आयोजित होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सवजैन समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभारलखनऊ।...

पुरुषोत्तम माह में नाम जप, दान, हरिकीर्तन से मिलता है सौ गुना फल : सपना गोयल

श्री परमानंद हरि हर मंदिर में हुआ अनुष्ठान लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में देवा...

बंगाल की लोकचित्र परंपरा से रूबरू हो रहे प्रतिभागी

दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। शनिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में बंगाल की प्रसिद्ध लोकचित्र परंपरा...