back to top

भारतीय संस्कृति में वाइफ नहीं, धर्मपत्नी होती है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का अष्टम दिवस, नारी सम्मान को बताया सनातन का मूल मंत्र

माता का स्थान पिता से दस गुना बड़ा : रामभद्राचार्य
लखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के अष्टम दिवस भगवान श्रीराम के वनवास काल के दौरान आदिवासियों, गिरिवासियों तथा शबरी से मिलन के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने ऋषि शरभंग प्रसंग का उल्लेख करते हुए नवधा भक्ति के छठे स्वरूप वंदन भक्ति की विस्तृत व्याख्या की। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही कथा में रामभद्राचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रेम वासनात्मक नहीं, बल्कि उपासनात्मक होता है। उन्होंने कहा कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने वन से पुष्प चुनकर स्फटिक शिला पर माता सीता का श्रृंगार किया था। यह भारतीय दाम्पत्य जीवन में सम्मान, समर्पण और प्रेम का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वाइफ और बीवी नहीं होती, यहां धर्मपत्नी होती है। जो पति को पतन से बचा ले, वही पत्नी कहलाने योग्य है। उन्होंने कहा कि दाम्पत्य जीवन परस्पर सम्मान और मयार्दा पर आधारित होना चाहिए। पत्नी पति को आदरपूर्वक आप कहती है किंतु पति द्वारा पत्नी के प्रति अनादरपूर्ण संबोधन भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं माना गया है। रामभद्राचार्य ने कहा कि महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण देने के लिए लाए गए नारी शक्ति वंदन प्रस्ताव का भी विरोध हुआ था। भारतीय संस्कृति के अनुसार महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण भी दिया जाए तो कम है। मनुस्मृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि माता का स्थान पिता से दस गुना बड़ा माना गया है। परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि है। कथा में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, विधायक विनय वर्मा, गोविन्द नारायण शुक्ल, संतोष सिंह, राजीव गुम्बर, सीतापुर के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता तथा पद्मश्री सुनील जोगी सहित अनेक गणमान्य जनों ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति की ओर से विधायक डा. नीरज बोरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी डा. एस.के.गोपाल ने बताया कि श्रीराम कथा के समापन दिवस की कथा मंगलवार को प्रात: नौ बजे आरंभ होगी तथा दोपहर में विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कथा श्रवण कर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

RELATED ARTICLES

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

छठा बड़ा मंगल आज, पवनसुत के जयकारों से गूजेंगे शहर के मंदिर

लखनऊ। आज जेठ माह का छठा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

भोजपुरी गाना ‘हैलो कौन’ ने रचा इतिहास

पॉपुलर गाना 'हैलो कौन' यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) व्यूज के मील के पत्थर को पार कर चुका हैलखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में...

कथक की बारीकियों से रूबरू होंगे बच्चे

मनकामेश्वर वार्ड में 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभलखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण...

राष्ट्रीय कला-शिविर में अभिव्यक्त होंगे अयोध्या के विविध रंग

लखनऊ। भारतीय कला-जगत में ऐसे अवसर विरले ही आते हैं जब देश के विभिन्न सांस्कृतिक भूभागों से आए कलाकार एक ही मंच पर एकत्र...

लखनऊ में गूंजेगा सुरों का महासंग्राम

28 जून को होगा आई एम द बेस्ट सिंगिंग कॉन्टेस्टप्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंचलखनऊ। संगीत प्रेमियों और गायन प्रतिभाओं के लिए एक खास अवसर...

लखनऊ में फिल्मों की शूटिंग से परिचित करा रहा रेलवे

-बॉलीवुड फिल्मों का 3 घंटे का संकलन का बादशाहनगर, ऐशबाग, लखनऊ सिटी एवं डालीगंज स्टेशन के वेटिंग एरिया में हो रहा प्रदर्शन लखनऊ। फिल्म निर्माताओं...