back to top

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैं
लखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव को समर्पित मानी जाती है। प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी व्रत रखा जाता है, लेकिन जब यह व्रत अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में आता है तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक व्रत, पूजा और काल भैरव जी का स्मरण करने से जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैं। अष्टमी तिथि का प्रारंभ: 8 जून 2026, सोमवार को सुबह 03:24 बजे अष्टमी तिथि की समाप्ति: 9 जून 2026, मंगलवार को सुबह 03:23 बजे, ऐसे में अधिक कालाष्टमी का व्रत 8 जून को रखा जाएगा।

कालाष्टमी व्रत का शुभ मुहूर्त 2026
शास्त्रों में कालाष्टमी व्रत की पूजा प्रदोष काल में बताई गई है। ऐसे में इस दिन प्रदोष काल शाम 6 बजकर 30 मिनट से शुरू हो रहा है और शाम को 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस बीच में हम पूजा- अर्चना कर सकते हैं।

अधिक मास कालाष्टमी का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काल भैरव भगवान शिव के ऐसे स्वरूप हैं जो धर्म की रक्षा करते हैं और भक्तों को संकटों से बचाते हैं। अधिक मास की कालाष्टमी पर काल भैरव की पूजा करने से व्यक्ति को शत्रु बाधा, ग्रह दोष, अकाल भय और नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। इस दिन व्रत रखने और रात्रि में भैरव मंत्रों का जाप करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। काल भैरव को काल के रक्षक माना गया है। ऐसी मान्यता है कि उनकी पूजा से भक्तों को अकाल मृत्यु से रक्षा मिलती है और जीवन में सुरक्षा व स्थिरता बनी रहती है।

कालाष्टमी पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और काल भैरव के सामने व्रत का संकल्प लें। शाम को या रात में घर के मंदिर में या मंदिर जाकर भगवान भैरव की फोटो/मूर्ति को स्थापित करें। उन्हें गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक कराएं। कुंकुम, चंदन, काले तिल, फूल, और इमरती या जलेबी का भोग लगाएं। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। भैरव चालीसा का पाठ करें और अंत में आरती उतारें, और प्रसाद ग्रहण करें।

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। भोर होते ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में जय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...