back to top

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजन
लखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया प्रात: काल सुबह से ही गुरुद्वारा हाल में रागी जथा भाई गुरमुख सिंह ने श्री गुरु नानक देव द्वारा उच्चरित पवित्र वाणी आसा दी वार का शबद कीर्तन गायन किया उसके पश्चात मुख्य ग्रंथी ज्ञानी विनोद सिंह जी ने गुरमत विचार संगतो के साथ सांझा किया, और उस समय के इतिहास और हालात के बारे में संगतो को जानकारी दी तथा सभी से यह अनुरोध किया यदि कोई पीड़ित परिवार के लोग हमारे आस-पास रहते हो तो हम उनकी यथासंभव मदद करें। महामंत्री सरदार मनमीत सिंह ने बताया कि 1984 में देश के अनेक शहरों में सिख विरोधी दंगों में या यूं कहें की नरसंहार में शहीद हुए हजारों निर्दोष सिखों की याद में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए और उनके परिवारों की सुख शांति और चढ़दी कला के लिए गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धांजलि और अरदास का कार्यक्रम आयोजन किया गया। गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार अमरजोत सिंह जी एवं कार्यालय सचिव सरदार दलजीत सिंह ने शहीद हुए निर्दोष सिखों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि निर्दोष सिक्खों के कातिलों को अभी तक सजा न मिलाना यह बहुत बड़े अफसोस की बात है, कतले आम के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी भी दंगाइयों को फांसी नहीं हुई है। यह बहुत ही दुखद है हम सब यह सरकार से मांग करते हैं कि दंगाइयों को जल्द से जल्द कड़े से कड़ा दंड दिया जाए, और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए प्रत्येक पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए ताकि वह अपने परिवार को भरण पोषण में सहायता कर सके। कार्यक्रम के अंत में दरबार हाल में उपस्थित सभी लोगों ने मुख्य ग्रंथी ज्ञानी विनोद सिंह जी के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए और उनके परिवारों को न्याय दिलाने तथा उनके बेहतर जीवन के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास की। इस अवसर पर स . हरमिंदर सिंह (टीटू) स . सरबजीत सिंह, स . -आज्ञा पाल सिंह,स . जसपाल सिंह,स . दविंदर पाल सिंह, स . राजेंद्र सिंह (पप्पू) स . गुरदीप सिंह भाटिया, स . अमनप्रीत सिंह, स . जसविंदर सिंह भाटिया, स . रनजीत सिंह, विशेष रूप से शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के सच्चे संरक्षक : राज्यपाल

लोक संगीत, लोक नृत्य और लोक गायन को केवल स्मृतियों तक सीमित न रखकर वर्तमान जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यकलोक कलाकार हमारी सनातन...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...