back to top

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा रहा है। पंचांग के अनुसार, इस साल यह तिथि 7 जून को पड़ेगी. शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, यह दिन सूर्य की उपासना और उनकी कृपा पाने के लिए विशेष है. कहा जाता है कि इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो करियर और सेहत से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं. दृक पंचांग के अनुसार, पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग बनेंगे. ये तीनों मुहूर्त सूयोर्पासना के लिए खास माने गए हैं।

पुरुषोत्तम भानु सप्तमी के 5 आसान उपाय
सूर्य को दें अर्घ्य- इस दिन सूर्य देव की अर्घ्य देने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में इस दिन तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें अक्षत, लाल फूल और रोली मिलाएं और फिर उगते हुए सूर्य को जल दें. साथ ही सूर्य को अर्घ्य देते वक्त ‘ओम् घृणि सूर्याय नम:’ इस मंत्र का जाप जरूर करें।
स्तोत्र पाठ- भानु सप्तमी के दिन सूर्य देवी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. मान्यतानुसार, सूर्य के इस स्तोत्र का पाठ करने से स्वास्थ्य उत्तम रहता है. इसके अलावा यह मंत्र आर्थिक परेशानियों को दूर करने में भी सहायक होता है. साथ ही, इस दिन साम्ब सूर्य स्तोत्र का पाठ करने से रोग दूर होता है. इसके अलावा भानु सप्तमी पर सूर्य द्वादश मंत्र नाम का जाप करने से समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।
दान- भानु सप्तमी पर सूर्य देव की कृपा पाने के लिए दान करना भी खास माना गया है. इस दिन एक लाल रंग के कपड़े में चावल और चने को मिलाकर एक पोटली बना लें. इसके बाद उस पोटली को किसी मंदिर या जरूरतमंद को दान स्वरूप प्रदान करें. यह उपाय दुर्भाग्य को दूर करने के लिए खास है।
नदी में प्रवाहित करें गुड़- भानु सप्तमी से अगले 3 रविवार तक सवा किलो गुड़ नदी में प्रवाहित कर दें. मान्यता है कि ऐसा करने पिता-पुत्र के बीच संबंध और मजबूत होते हैं. साथ ही यह उपाय पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों से मुक्ति पाने के लिए भी खास है। भानु सप्तमी के दिन घर में तांबे के सूर्य यंत्र की स्थापना करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है. जबकि, कारोबार वाले स्थान पर इसकी स्थापना करने से आर्थिक स्थिति और अच्छी होती है. साथ ही, अगर कारोबार में अटका हुआ पैसा वापस मिल जाता है।

RELATED ARTICLES

हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। भोर होते ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में जय...

भक्तों ने प्रसाद में बांटी पूड़ी-सब्जी, पिलायी शर्बत

लखनऊ। ज्येष्ठ महीने के पांचवें बड़े मंगल पर शहर में हर छोटे-बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों का सुबह से भीड़ लगी रही। हर कोई...

कीर्तन से टूटता है माया का बंधन, विश्वास से मिलती है भक्ति की शक्ति

राघवेन्द्र सरकार की सेवा में कोई सेवानिवृत्ति नहीं : जगद्गुरु रामभद्राचार्य लखनऊ। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंगलवार को संगीतमय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस भी नवधा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...