back to top

कीर्तन से टूटता है माया का बंधन, विश्वास से मिलती है भक्ति की शक्ति

राघवेन्द्र सरकार की सेवा में कोई सेवानिवृत्ति नहीं : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

लखनऊ। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंगलवार को संगीतमय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस भी नवधा भक्ति की व्याख्या करते हुए कीर्तन और ईश्वर में अटूट विश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भक्ति का एक प्रमुख साधन कीर्तन है। संस्कृत में माया को नर्तकी कहा गया है जिसे पलट दें तो कीर्तन हो जाएगा। जब व्यक्ति कीर्तन करता है तो माया का प्रभाव स्वत: समाप्त होने लगता है। उन्होंने कहा कि भक्ति का दूसरा महत्वपूर्ण आधार भगवान के प्रति अटूट विश्वास है। जिस व्यक्ति के जीवन में विश्वास है, उसके लिए ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग सहज हो जाता है। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में उन्होंने कर्मयोग का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्म निष्ठा और समर्पण के साथ करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में स्पष्ट कहा है कि कर्म पर मनुष्य का अधिकार है। यदि व्यक्ति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करता है तो अधिकार स्वयं उसके समीप आ जाता है। जीवन में सफलता का मार्ग कर्मनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता से होकर गुजरता है। रामभद्राचार्य ने कहा कि सच्ची सेवा राघवेंद्र सरकार की सेवा है। सरकारी सेवाओं में एक समय के बाद सेवानिवृत्ति हो जाती है, किंतु प्रभु की सेवा में कभी सेवानिवृत्ति नहीं होती। वहां पेंशन की भी चिंता नहीं रहती क्योंकि भगवान स्वयं अपने भक्तों के योगक्षेम का वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन का अधिकाधिक समय लोकमंगल और ईश्वर की सेवा में लगाना चाहिए। अपने उद्बोधन में रामभद्राचार्य ने रामजन्मभूमि आंदोलन का स्मरण करते हुए कहा कि निहत्थे रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईं, कोठारी बंधुओं का इनकाउंटर हुआ और अनेक कारसेवकों ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि उस समय भी उन्हें ईश्वर की व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास था और वे मानते थे कि यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर 1992 की घटना को वे भारतीय इतिहास के एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखते हैं जहां भारत के माथे पर लगे कलंक को सरयू में प्रवाहित कर दिया गया। जो ढांचा बुलडोजर से भी नहीं गिराया जा सकता था उसे ध्वस्त किया गया। मैं तो यह मानता हूं कि उसे दिन भगवान का अवतार हुआ था और उसे मैं कारसेवकावतार की संज्ञा देता हूं। कथा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, नैमिषारण्य हनुमानगढ़ी के महंत पवन दास, विधायक डा. नीरज बोरा, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अनेक विशिष्ट जनों ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सर्वश्री अजीत श्रीवास्तव, आशीष अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, संजीव अग्रवाल, उत्सव के महामंत्री राकेश पाण्डेय, संयोजक सौरव बन्दोपाध्याय, कनुप्रिया जाजू, बिन्दू बोरा, वत्सल बोरा, सुनील अग्रवाल, डा. अजय गुप्ता सहित यजमानों ने विशेष आरती में सहभागिता की। मीडिया प्रभारी डा. एस.के.गोपाल ने बताया कि बुधवार को श्रीराम कथा सायं पांच बजे से आरंभ होगी।

RELATED ARTICLES

हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। भोर होते ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में जय...

भक्तों ने प्रसाद में बांटी पूड़ी-सब्जी, पिलायी शर्बत

लखनऊ। ज्येष्ठ महीने के पांचवें बड़े मंगल पर शहर में हर छोटे-बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों का सुबह से भीड़ लगी रही। हर कोई...

जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले-मुख्यमंत्री योगी ने बिल्कुल ठीक कहा,गाय विश्व माता है

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाय को लेकर दिए गए बयान पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने...

हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। भोर होते ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में जय...

भक्तों ने प्रसाद में बांटी पूड़ी-सब्जी, पिलायी शर्बत

लखनऊ। ज्येष्ठ महीने के पांचवें बड़े मंगल पर शहर में हर छोटे-बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों का सुबह से भीड़ लगी रही। हर कोई...

भातखण्डे को यूजीसी से जेआरएफ फेलोशिप की मंजूरी

यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के लिए नई ऊर्जालखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि...

वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, बेल्ट ग्रेडेशन और मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन

वियतनामी मास्टर्स का लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत लखनऊ। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन (WVVF) के तत्वावधान में दिनांक 2 जून से 7...

जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले-मुख्यमंत्री योगी ने बिल्कुल ठीक कहा,गाय विश्व माता है

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाय को लेकर दिए गए बयान पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने...

यूक्रेन पर रूस के हमले में 11 लोगों की मौत, अन्य लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे

कीव। रूस ने मंगलवार रात को यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और कई...