back to top

लखनऊ में गूंजेगा सुरों का महासंग्राम

28 जून को होगा आई एम द बेस्ट सिंगिंग कॉन्टेस्ट
प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
लखनऊ। संगीत प्रेमियों और गायन प्रतिभाओं के लिए एक खास अवसर सामने आया है। 28 जून 2026 को आयोजित होने जा रहे बहुप्रतीक्षित सिंगिंग कॉन्टेस्ट आई एम द बेस्ट के जरिए प्रतिभागियों को अपनी आवाज का जादू बिखेरने का मौका मिलेगा। यह आयोजन संगीत, मनोरंजन और रंगारंग प्रस्तुतियों से भरपूर एक यादगार शाम का साक्षी बनेगा। इस प्रतिष्ठित सिंगिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागी आॅफलाइन मंच पर अपनी गायन कला का प्रदर्शन करेंगे, जिससे दर्शकों को सुरों और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों ने जानकारी दी है कि प्रतियोगिता की आयोजन टीम की कमान संस्था के वरिष्ठ सदस्य और जज्बा लाइव से जुड़े डॉ. विश्वास वर्मा को कप्तान के रूप में सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस संगीतमय आयोजन को सफल बनाने में प्रथम सिंगिंग कॉन्टेस्ट के विजेता ज्योति प्रकाश भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके साथ संस्था के बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार नवीन कोहली भी आयोजन से जुड़े रहेंगे और कार्यक्रम को विशेष बनाने में योगदान देंगे। कार्यक्रम का आयोजन मण्डपम हॉल, वेनेशियन गार्डन, गेट नंबर-5, जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में किया जाएगा। आकर्षक वातावरण और भव्य व्यवस्था के बीच आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। आयोजकों की ओर से इच्छुक प्रतिभागियों से जल्द से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई है। बढ़ती रुचि को देखते हुए माना जा रहा है कि सीमित सीटों के कारण पंजीकरण प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है। ऐसे में प्रतिभागियों को समय रहते अपना नाम दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

भोजपुरी गाना ‘हैलो कौन’ ने रचा इतिहास

पॉपुलर गाना 'हैलो कौन' यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) व्यूज के मील के पत्थर को पार कर चुका हैलखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में...

कथक की बारीकियों से रूबरू होंगे बच्चे

मनकामेश्वर वार्ड में 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभलखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण...

लखनऊ में फिल्मों की शूटिंग से परिचित करा रहा रेलवे

-बॉलीवुड फिल्मों का 3 घंटे का संकलन का बादशाहनगर, ऐशबाग, लखनऊ सिटी एवं डालीगंज स्टेशन के वेटिंग एरिया में हो रहा प्रदर्शन लखनऊ। फिल्म निर्माताओं...

छठा बड़ा मंगल आज, पवनसुत के जयकारों से गूजेंगे शहर के मंदिर

लखनऊ। आज जेठ माह का छठा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

भोजपुरी गाना ‘हैलो कौन’ ने रचा इतिहास

पॉपुलर गाना 'हैलो कौन' यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) व्यूज के मील के पत्थर को पार कर चुका हैलखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में...

कथक की बारीकियों से रूबरू होंगे बच्चे

मनकामेश्वर वार्ड में 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभलखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण...

राष्ट्रीय कला-शिविर में अभिव्यक्त होंगे अयोध्या के विविध रंग

लखनऊ। भारतीय कला-जगत में ऐसे अवसर विरले ही आते हैं जब देश के विभिन्न सांस्कृतिक भूभागों से आए कलाकार एक ही मंच पर एकत्र...

भारतीय संस्कृति में वाइफ नहीं, धर्मपत्नी होती है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का अष्टम दिवस, नारी सम्मान को बताया सनातन का मूल मंत्र माता का स्थान पिता से दस गुना बड़ा : रामभद्राचार्यलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर...

लखनऊ में फिल्मों की शूटिंग से परिचित करा रहा रेलवे

-बॉलीवुड फिल्मों का 3 घंटे का संकलन का बादशाहनगर, ऐशबाग, लखनऊ सिटी एवं डालीगंज स्टेशन के वेटिंग एरिया में हो रहा प्रदर्शन लखनऊ। फिल्म निर्माताओं...