पॉपुलर गाना ‘हैलो कौन’ यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) व्यूज के मील के पत्थर को पार कर चुका है
लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड टूट गया है। रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय का पॉपुलर गाना ‘हैलो कौन’ यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) व्यूज के मील के पत्थर को पार कर चुका है। यह किसी भी भोजपुरी गाने का पहला 1 बिलियन व्यूज क्लब में पहुंचना है। 10 दिसंबर 2019 को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के लेबल पर रिलीज हुआ यह गाना रिलीज के कुछ ही महीनों में वायरल हो गया था और आज 6 साल बाद भी यह लगातार सुनाई दे रहा है। मजेदार लिरिक्स, कैची बीट और जबरदस्त केमिस्ट्री ने इस गाने को अलग पहचान दी। गाने में रितेश पांडे की एनर्जेटिक आवाज और स्नेहा उपाध्याय का डांस लोगों को खूब पसंद आया। गाने का सबसे चर्चित हिस्सा, ‘हैलो कौन बोलो कौन?’ आज भी शादियों, बारातों, पार्टियों और सोशल मीडिया रील्स में छाया रहता है. भोजपुरी गाने हैलो कौन के सिंगर रितेश पांडे हैं और उनका साथ स्नेहा उपाध्याय ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक आशीष वर्मा का है. जबकि गाने को डायरेक्ट सोनू वर्मा और आशीष यादव ने किया है। रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर्स में शुमार हैं, लेकिन ह्यहैलो कौन’ ने उन्हें अलग मुकाम दिलाया. यह गाना न सिर्फ भोजपुरी दर्शकों तक सीमित रहा, बल्कि पूरे देश और विदेश में रह रहे भारतीयों ने इसे खूब पसंद किया. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि भोजपुरी गाने आम तौर पर 10-20 करोड़ व्यूज तक ही पहुंच पाते हैं। ह्यहैलो कौन’ भारत का 29वां गाना है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।





