back to top

लखनऊ में फिल्मों की शूटिंग से परिचित करा रहा रेलवे

-बॉलीवुड फिल्मों का 3 घंटे का संकलन का बादशाहनगर, ऐशबाग, लखनऊ सिटी एवं डालीगंज स्टेशन के वेटिंग एरिया में हो रहा प्रदर्शन

लखनऊ। फिल्म निर्माताओं ने शूटिंग के जरिए लखनऊ को विश्व पटल ख्याति दिलाने का सार्थक प्रयास किया तो अब इस काम रेलवे ने एक नये तरह की मुहिम चलायी है। बॉलीवुड फिल्मों का 3 घंटे का संकलन तैयार कर लखनऊ परिक्षेत्र में बादशाहनगर, ऐशबाग, लखनऊ सिटी एवं डालीगंज स्टेशनों पर प्रारम्भ कर दिया है।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस मुहिम से यात्रियों एवं आमजन को मनोरंजन के साथ-साथ लखनऊ क्षेत्र में विभिन्न लोकेशन में शूट की गयी फिल्मों की जानकारियां मिलेंगे, इससे उनका लखनऊ की संस्कृति से जुड़ाव भी बढ़ेगा। एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जा रही कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में मुख्यत: शतरंज के खिलाड़ी, उमराव जान, गदर: एक प्रेम कथा, तनु वेड्स मनु, बंटी और बबली, जॉली एलएलबी 2, रेड 2 आदि प्रमुख है।
पिछले कई दशकों से लखनऊ शहर हमेशा से ही फिल्म निमार्ताओं के शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थान रहा है। वर्ष 1981 में फिल्म उमराव जान की अभिनेत्री रेखा ने अपने दमदार अभियन हुनर दिखाया, इसकी शूटिंग लखनऊ के शाही मजिस्द, चिड़ियाघर बारादरी, रूमी गेट, बड़ा इमामबाड़ा में हुÞई थी। गदर एक प्रेम कथा की शूटिंग 2001 में सफेद बारादरी कैरसबाग, लामाटीनियर कालेज में हुÞई। वर्ष 2005 में बंटी और बबली की शूटिंग रूमी गेट, चारबाग में हुÞई।
डालीगंज स्टेशन पर रंगकर्म से जुड़े जानाकारों का कहना है कि राजधानी लखनऊ एक ओर जहां अपनी पुरानी धरोहर और नवाबी खानपान और रहन-सहन के लिए मशहूर है। वहीं लखनऊ अब बॉलीवुड की पहली पसंद बना है। लखनऊ में साल भर में औसतन 10 से 15 फिल्मों की शूटिंग हो रही है। दूसरी ओर 50 से अधिक वेब सीरीज इस साल भर में सूट किए जा रहे हैं। लखनऊ में फिल्मों की शूटिंग की बढ़ती संख्याओं को देख कर आप यह कह सकते हैं कि लखनऊ बॉलीवुड की फिल्मों की शूटिंग का हब बन गया है। उत्तर प्रदेश में दूसरे शहरों की तुलना में सबसे अधिक फिल्में व वेब सीरीज राजधानी लखनऊ में ही शूट हो रही हैं। लखनऊ के विभिन्न लोकेशन में शूटिंग को लेकर बॉलीवुड सा दिखा रहा है। उनका कहना है कि लखनऊ की पुरानी विरासतों में शूटिंग करना आसान है। खासतौर पर गोमती नगर में बने मार्ग व उससे जुड़े रोड पर शूटिंग हो रही हैं। गत मार्च माह में चारबाग स्टेशन पर रेलवे की ओर से फिल्मों के कलेक्शन का प्रदर्शन किया जा रहा है, उसमें सिर्फ उन्हीं सीन को दिखाया गया, जो रेलवे स्टेशन पर शूट हुए थे लेकिन इस बार लखनऊ के विभिन्न लोकेशन को शामिल किया गया है। करीब 28 विभन्न फिल्मों के विभिन्न लोकेशन को दर्शाया गया है।

RELATED ARTICLES

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...