back to top

श्रीराम के जयकारे संग राम जन्मभूमि पथ प्रारंभ

लखनऊ/अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयकारे संग रामजन्मभूमि पथ रविवार से प्रारंभ हो गया। रामलला के दर्शनार्थियों के लिए इसे प्रारंभ किया गया है। पुराने दर्शन मार्ग में बदलाव करते हुए दर्शनार्थी अब नए मार्ग से रामलला का दर्शन करने जय श्री राम का नारा लगाते हुए परिसर में प्रवेश कर रहे हैं।

रामलला के दर्शन के लिए 30 जुलाई रविवार को नया मार्ग शुरू किया गया। इसके बाद श्रद्धालु 566 मीटर लंबे श्रीराम जन्म भूमि पथ से होकर रामलला का दर्शन कर रहे हैं। 39 करोड़ रुपये से यह मार्ग करीब डेढ़ साल में बनकर तैयार हुआ है। रामलला का नया दर्शन मार्ग राम जन्मभूमि पथ बिरला धर्मशाला के सामने से सीधे रामलीला दरबार तक पहुंचने वाला सबसे नजदीक और सुविधाजनक मार्ग है। इस मार्ग पर निशुल्क पेयजल, लॉकर, विश्राम और चिकित्सा आदि की सुविधा उपलब्ध है। शुभारंभ अवसर पर इस भव्य मार्ग को फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा इस मार्ग पर पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था की गई है। पिंक शेड्स स्टोन से यह मार्ग बेहद खूबसूरत बनाया गया है। इसकी चौड़ाई लगभग 100 फिट रखी गई है। यहां फ्री लाकर की भी सुविधा है।

अत्याधुनिक लाइट से युक्त होगा जन्मभूमि पथ : योगी सरकार में अयोध्या का संपूर्ण विकास हो रहा है। लगभग 32 हजार करोड़ से अधिक की परियोजना एक साथ यहां चल रही है। अत्याधुनिक लाइट से युक्त जन्मभूमि पर एक साइड पत्थरों को लगाया जा रहा है। जन्मभूमि पथ को योगी सरकार ने अयोध्या के गरिमा के अनुरूप तैयार किया है। इस मार्ग पर पर्याप्त उजाला रहे, इसके लिए दो तरह की लाइटों को इंस्टाल किया जा रहा है। पथ के बीच में ऊंचे लैंप लगाए गए हैं। मार्ग पर सुन्दर डिजाइनर व आकर्षक पोल भी लगाए गए हैं। मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टोन बेन्च, वाटर कियोस्क एवं प्रसाधन की व्यवस्था स्थापित की जा रही है। इस मार्ग पर विद्युत तार ऊपर नहीं दिखाई देंगे तथा भविष्य में मार्ग बार-बार खोदने की आवश्यकता भी नहीं होगी। यह मार्ग भविष्य में दर्शनार्थियों की भारी संख्या बढ़ने व सुविधाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

शुभारंभ अवसर पर यह रहे मौजूद : इस पथ के शुभारंभ अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र, विमलेंद्र, मोहन प्रताप मिश्र, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम नीतीश कुमार, एसएसपी राज करण नैयर आदि मौजूद रहे। रामलला के जयकारों के साथ रविवार को द्वितीय बेला में शुरू हुए जन्मभूमि पथ से ही प्रवेश और निकास भी होगा। वहीं राम जन्मभूमि जाने वाले पुराने मार्ग को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

आपरेशन सिंदूर के दौरान वायु अभियान के महानिदेशक रहे एयर मार्शल एके भारती हुए रिटायर

नयी दिल्ली। आॅपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना में महानिदेशक (वायु अभियान) के रूप में सेवाएं देने वाले एयर मार्शल एके भारती शुक्रवार को...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...