back to top

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, कांग्रेस महासचिव बोले- सरकार गतिरोध खत्म करने को लेकर गंभीर नहीं

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद शुक्रवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस  (इंडिया) ने गतिरोध खत्म करने
के उद्देश्य से बीच का रास्ता सुझाया था, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है।
राज्यसभा में शुक्रवार को सत्ता पक्ष ने राजस्थान में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया वहीं विपक्ष ने मणिपुर मुद्दे पर नियम 267 के तहत दिए गए कार्यस्थगन नोटिस को स्वीकार करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब 12:05 बजे पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रमेश ने ट्वीट किया, बृहस्पतिवार को  इंडिया  के घटक दलों ने राज्यसभा की
कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार को बीच का रास्ता सुझाया था। हमने कहा कि आइए हम नियम 167 के तहत मणिपुर पर आपसी बातचीत से प्रस्ताव लाएं और इस पर चर्चा शुरू करें।
रमेश ने कहा, मोदी सरकार सहमत दिखी लेकिन संकेत दिया कि जल्द से जल्द चर्चा शुक्रवार, 11 अगस्त को ही हो सकती है। इससे पता चलता है कि सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा, चर्चा आदर्श रूप से आज होनी चाहिए थी
जिसके लिए इंडिया के घटक दल तैयार थे अथवा- सोमवार या मंगलवार को होनी चाहिए। हम बीच के रास्ते को लेकर बहुत गंभीर हैं, समाधान ढूंढ रहे हैं, लेकिन स्पष्ट रूप से मोदी सरकार ऐसा नहीं कर रही है।
यह खबर भी पढ़े–

RELATED ARTICLES

आपरेशन सिंदूर के दौरान वायु अभियान के महानिदेशक रहे एयर मार्शल एके भारती हुए रिटायर

नयी दिल्ली। आॅपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना में महानिदेशक (वायु अभियान) के रूप में सेवाएं देने वाले एयर मार्शल एके भारती शुक्रवार को...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...