back to top

उत्तराखंड में सड़क, बिजली संपर्क बहाल करना सरकार की पहली प्राथमिकता : पुष्कर सिंह धामी

देहरादून । देहरादून समेत उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में हुई व्यापक तबाही में 16 लोगों के मरने तथा 16 अन्य के लापता होने के एक दिन बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार सड़क और बिजली संपर्क बहाल करने और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत को प्राथमिकता दे रही है।


राजधानी देहरादून में कई जगहों पर तथा प्रदेश के विभिन्न अन्य हिस्सों में मंगलवार को रात भर बादल फटने और भारी बारिश के कारण भारी तबाही मची और उफनती नदियों में आए सैलाब में इमारतें, सड़कें और पुल बह गए।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देहरादून में 13, पिथौरागढ़ और नैनीताल में एकएक व्यक्ति की बारिश संबंधी घटनाओं में मौत हुई। इन घटनाओं में 16 अन्य लापता हो गए जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।उधर, एक व्यक्ति की रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से गिरने से मौत हो गयी।


राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, नेपाली मूल के धीर बहादुर बिष्ट की घास लेने के दौरान मंगलवार को छानी कैंप के पास पहाड़ी से गिरने की सूचना मिली। एसडीआरएफ ने बताया कि बारिश, अंधेरे और कोहरे की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद स्थानीय लोगों की मदद से बल ने घटनास्थल तक पहुंचकर बिष्ट को बाहर निकाला और लिनचोली अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास क्षतिग्रस्त बुनियादी ढ़ांचे की मरम्मत और सड़क, बिजली, पानी की सुविधाओं को जल्दी से जल्दी बहाल करने का है। उन्होंने बताया कि 85 प्रतिशत क्षतिग्रस्त बिजली की लाइनों को ठीक कर दिया गया है जबकि बाकी भी एकदो दिन में दुरूस्त कर दी जाएंगी। धामी ने कहा, मैंने सीमा सड़क संगठन् के महानिदेशक से बातचीत की है। नरेंद्रनगरटिहरी मार्ग की भी जल्द ही मरम्मत हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के कारण विभिन्न जगहों पर फंस गए करीब 1000 लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आपदा में 10 से अधिक सड़कें और पुलों को नुकसान पहुंचा है जिसमें से पांच बहुत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिनमें पूरा हिस्सा ही बह गया है। मंगलवार तड़के आयी आपदा में देहरादून में सहस्रधारा, झड़ीपानी, राजपुर रोड, प्रेमनगर, विकासनगर, भगतसिंह कॉलोनी, पिथौरागढ़ और नैनीताल में खासा नुकसान पहुंचा।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

ज्येष्ठ एकदंत संकष्टी चतुर्थी कल, 2 शुभ योग में में होगी बप्पा की पूजा

वैदिक पंचांग के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर शिव योग पूरे दिन बन रहा हैलखनऊ। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश जी...

गाजे-बाजे के साथ हुआ आचार्य श्री का डालीगंज आगमन

गोमती नगर जैन मंदिर में पंचकल्याणक पात्रों का सम्मान और तीर्थ संरक्षण पर मंथन लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में रविवार को आगामी पारस धाम...

सोमनाथ यात्रा के सफल आयोजन पर कल भंडारा

रवाना होकर बीते 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंची थीलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा आगामी मंगलवार...

बुक अ ट्रीट ने संवाद के साथ साहित्य और सामुदायिक जुड़ाव के साथ मनाई वर्षगांठ

आधिकारिक वेबसाइट —का शुभारंभ किया गयालखनऊ। आज के समय में जब सार्थक संवाद कम होते जा रहे हैं, पढ़ने वालों का समुदाय एक सुरक्षित...

साधु-संतों ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाली पदयात्रा

पुरोहित बोर्ड के गठन की मांग-यह यात्रा 'साधु बाबा स्थान' से सुंदरकांड के पाठ के साथ आरंभ हुई-पांच दिनों तक जारी रहेगी यात्रा, विभिन्न...

आकांक्षा थियेटर आर्ट्स का तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 25 से

60 दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से तैयार की गयीलखनऊ। नगर की ख्याति प्राप्त नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति...