back to top

प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बलबीर सिंह सीनियर के लिए की भारत रत्न की मांग

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महान हाकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है। अमरिंदर ने मोदी को लिखे पत्र में 95 वर्ष के बलबीर को अपने दौर का लाजवाब खिलाड़ी बताया। उन्होंने लिखा, मैं आपका ध्यान इस विषय की ओर केन्द्रित कराना चाहता हूं और अनुरोध करता हूं कि आजादी के बाद भारत के सबसे सम्मानजनक और असाधारण खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को भारत रत्न से नवाजा जाए। उन्होंने लिखा, श्री बलबीर सिंह सीनियर हाकी के महान खिलाड़ी हैं और ओलंपिक 1948, 1952 और 1956 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। वह 1956 ओलंपिक में भारतीय टीम के कप्तान भी थे।

 

बता दें कि उन्होंने लिखा, उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1957 में पदमश्री से नवाजा गया। मैं अनुरोध करता हूं कि भारत रत्न के लिए श्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर गौर किया जाए। बलबीर को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महानतम खिलाड़ियों में चुना था। ओलंपिक हाकी फाइनल में सर्वाधिक गोल का उनका रिकार्ड आज तक कायम है। उन्होंने हेलसिंकी ओलंपिक 1952 में नीदरलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की 6-1 से जीत में पांच गोल दागे थे। वह विश्व कप 1975 विजेता भारतीय टीम के मैनेजर भी थे।

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ के मामले का एसटीएफ जांच करें : इलाहाबाद हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बाराबंकी के सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज में एक शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ में कथित अनियमितताओं की विशेष कार्यबल...

उत्तराखंड : कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस ने राज्य विधायिका में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजनलखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...

रंगारंग प्रस्तुति के साथ शहर की कई हस्तियों को किया सम्मानित

प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों संग अनेक विभूतियां सम्मानित हुईंइंडिया लहराएगा हुनर का परचम-4लखनऊ। बच्चों एवं युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी...

रोटरी क्लब आफ लखनऊ ट्रांस गोमती ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा की मेजबानी की

मातृछाया संस्था में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की तारीफ कीलखनऊ। रोटरी क्लब आॅफ लखनऊ ट्रांस गोमती ने गर्व के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ...

रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

सांस्कृतिक भारत निर्माण पर परिसंवाद, नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र पानी पंचायत पुस्तक का विमोचन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...