back to top

वरुण धवन और नोरा फतेही ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं।उन्होंने छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें दूर करने, परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने और मामले का निष्पक्ष समाधान निकालने की अपील की है।

वरुण धवन ने बृहस्पतिवार को अपने इंस्टाग्राम खाते पर एक संदेश में कहा कि अगर छात्रों को लगता है कि व्यवस्था ने उन्हें निराश किया है, तो उन्हें सवाल पूछने का पूरा अधिकार है।

उन्होंने कहा, छात्र हमारे देश का भविष्य हैं। अगर उन्हें लगता है कि व्यवस्था ने उन्हें निराश किया है, तो उन्हें सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए, उनकी सुरक्षा की जानी चाहिए और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। मैं प्राधिकारियों से इन चिंताओं पर ध्यान देने की अपील करता हूं… विरोध-प्रदर्शन का केंद्र केवल छात्रों को प्रभावित करने वाले मुद्दे और उनके न्यायसंगत समाधान होने चाहिए।

वहीं, नोरा फतेही ने भी नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर जवाबदेही की मांग कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए उनके साहस और जुझारूपन की सराहना की।अभिनेत्री ने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस पूरे मामले का उचित समाधान किया जाएगा।

नोरा ने लिखा, मैं पूरे मन से हर उस छात्र, हर उस परिवार और हर उस व्यक्ति के साथ हूं जो अनिश्चितता का बोझ उठा रहा है। शिक्षा केवल परीक्षा या अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह त्याग का प्रतीक है। देर रात तक पढ़ाई करने वाला हर छात्र और अपने बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने वाला हर परिवार निष्पक्ष, गरिमापूर्ण और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार है।उन्होंने कहा कि कोई भी व्यवस्था या उसका कोई भी परिणाम किसी की जान से बढ़कर नहीं हो सकता।

नोरा ने कहा, परीक्षा प्रश्नपत्र लीक की खबरों ने कई लोगों को निराश और दुखी किया है। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। छात्रों की आत्महत्या की खबरों ने मुझे भीतर तक झकझोर दिया है…मैं आपके (प्रदर्शनकारी छात्रों के ) साहस और जुझारूपन को सलाम करती हूं।

छात्रों और उनके समर्थन में आए अन्य लोग नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा प्रणाली में सुधार और प्रश्नपत्र लीक से प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...